Raid 2 Advance Booking: रिलीज होने से पहले ही अजय देवगन ने बॉक्स ऑफिस पर मारा इतने करोड़ का छापा

Ajay Devgn Raid 2 Advance Booking Collection: सुपरस्टार अजय देवगन एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर छापेमारी की तैयारी में हैं। अजय देवगन की फिल्म रेड का सीक्वल अब जल्द ही रिलीज होने वाला है। इस मोस्ट अवेटिड फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। और आकड़े देखने के बाद साफ है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने वाली है।
रेड 2 का एडवांस बुकिंग कलेक्शन
बीते 24 घंटों में इसमें 116% से अधिक की तेजी आई है। प्री-सेल्स बुकिंग में आई तेजी को देखकर उम्मीद जगी है कि यह बॉक्स ऑफिस पर यह एक अच्छी शुरुआत करने वाली है। Sacnilk के मुताबिक, 'रेड 2' की एडवांस बुकिंग में बीते 24 घंटों में 116% की जबरदस्त तेजी आई है। मंगलवार को अब इसके 5295 शोज के लिए प्री-सेल्स बुकिंग हो रही है। एक दिन पहले सोमवार तक यह संख्या 3968 थी। शनिवार को एडवांस बुकिंग शुरू होने के 24 घंटे के भीतर 'रेड 2' ने 45.16 लाख रुपये की बुकिंग की थी। तब देशभर में केवल 2,338 शोज के लिए 13.7K टिकट बिके थे। सोमवार सुबह यह आंकड़ा 29715 टिकटों का था। अब मंगलवार सुबह तक फिल्म के लिए 64300 टिकटों की बिक्री हो चुकी है।
3.25 करोड़ रुपये की प्री-सेल्स बुकिंग
'रेड 2' ने खबर लिखे जाने तक एडवांस बुकिंग से 1.83 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है। जबकि ब्लॉक सीटों को जोड़ दें तो कुल 3.25 करोड़ रुपये की प्री-सेल्स बुकिंग हो चुकी है। देश में फिल्म को लेकर सबसे अधिक क्रेज दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र, गुजरात, हैदाराबाद, बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सर्किट में दिख रहा है।
रेड 2 का ओपनिंग डे कलेक्शन प्रीडिक्शन
बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की 'रेड 2' पहले दिन कितनी कमाई करेगी, इसका सही-सही अंदाजा एडवांस बुकिंग की फाइनल कमाई के बाद ही लग पाएगा। हालांकि, अजय की फिल्मों की ऑन स्पॉट बुकिंग भी अच्छी खासी संख्या में होती है। अभी दो दिन और प्री-सेल्स बुकिंग होनी है, ऐसे में इतना तो तय समझा जा रहा है कि यह फिल्म ओपनिंग डे पर 10-12 करोड़ की कमाई जरूर करेगी। अगले 48 घंटों में अगर एडवांस बुकिंग की रफ्तार और तेज होती है तो कमाई का यह आंकड़ा 15 करोड़ तक भी पहुंच सकता है।
नेगेटिव रोल में रितेश देशमुख
राज कुमार गुप्ता के डायरेक्शन में बनी 'रेड 2' का ट्रेलर बीते दिनों रिलीज हुआ, इसके बाद से ही अजय देवगन के फैंस और हिंदी दर्शकों में इस थ्रिलर को लेकर उत्साह बढ़ा है। साल 2018 में आई सुपरहिट 'रेड' के सीक्वल में अजय देवगन एक बार फिर से IRS अफसर अमय पटनायक के रोल में नजर आएंगे। जबकि इस बार उनके वाणी कपूर हैं। नेगेटिव रोल में रितेश देशमुख नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











