अजय देवगन की 'रेड'.. एक हफ्ता पूरा.. BOX OFFICE पर ताबड़तोड़ कलेक्शन
अजय देवगन- इलियाना डिक्रूज की फिल्म रेड ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है। बता दें, एक हफ्ते में फिल्म ने 62 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म शानदार प्रदर्शन दिखा रही है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने लगभग 90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जबकि दो दिनों में यह आंकड़ा 100 करोड़ तक पहुंच जाएगा।
'हाउसफुल 4' से जुड़े तीन और एक्टर्स, अक्षय कुमार के साथ कॉमेडी धमाका!
राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म रेड को अपनी दमदार कहानी, स्टारकास्ट और डॉयलोग्स की वजह से बेहद पसंद किया जा रहा है। फिल्म की कमाई को देखते हुए ट्रेड पंडितों के अनुसार दूसरे हफ्ते तक रेड 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती है।

बता दें, 2018 में अब तक सिर्फ दो फिल्मों ने 100 करोड़ पार कमाई की है। संजय लीला भंसाली की पद्मावत और सोनू के टीटू की स्वीटी। देखना दिलचस्प होगा कि अजय देवगन 100 करोड़ का आंकड़ा कर पाते हैं या नहीं। खास बात है कि यह अजय देवगन की आठवीं 100 करोड़ी फिल्म होगी।
यहां जानते हैं अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications