DHAMAKA: बॉक्स ऑफिस टॉप 10 में गोलमाल अगेन...आमिर खान को किया OUT!
Recommended Video

अजय देवगन की गोलमाल अगेन ने एक और धमाका कर दिया है। दरअसल, बॉलीवुड की अब तक की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों में गोलमाल अगेन की एंट्री हो चुकी है और इतना ही नहीं, टॉप 10 में एंट्री लेते ही, अजय देवगन ने आमिर खान की 3 इडियट्स को बाहर कर दिया है।
ये साल वाकई अजय देवगन और रोहित शेट्टी दोनों के लिए यादगार हो गया । खासतौर से इसलिए क्योंकि ये दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर काफी समय से अपना जलवा बिखरेने की कोशिश करने में नाकाम हो जा रहे थे।

अगर बॉलीवुड की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट देखी जाए तो वो कुछ ऐसी है -
1. दंगल (387 करोड़) 2. पीके (340 करोड़) 3. बजरंगी भाईजान (320 करोड़) 4. सुलतान (300 करोड़) 5. धूम 3 (284 करोड़) 6. कृष 3 (244 करोड़) 7. किक (231 करोड़) 8. चेन्नई एक्सप्रेस (227 करोड़) 9. प्रेम रतन धन पायो (210 करोड़) और अब 10. पर गोलमाल अगेन 203 करोड़ के साथ।
इसके पहले, टॉप 10 लिस्ट में आमिर खान की 3 इडियट्स शामिल थी। वहीं बॉलीवुड के ग्लोबल 300 करोड़ क्लब में भी फिल्म धमाका करेगी।
इस साल बॉक्स ऑफिस पर हर सुपरस्टार का प्रदर्शन औसत रहा है। शुरूआत हुई शाहरूख खान की रईस से, फिर ऋतिक रोशन की काबिल, अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी हो या टॉयलेट एक प्रेम कथा, सलमान खान की ट्यूबलाइट।
ऐसे में अजय देवगन ने इस साल बॉलीवुड की इज़्जत बचाई है। मिलिए बॉलीवुड के ग्लोबल 300 करोड़ क्लब से -


Click it and Unblock the Notifications

