Box Office पर धुंआधार रिकॉर्ड बना रही है Ajay Devgn की ब्लॉकबस्टर फिल्म दृश्यम 2, सातवां हफ्ता भी रहा शानदार

Drishyam 2 Box Office: 2022 की सबसे सफल फिल्मों में शामिल अजय देवगन स्टारर फिल्म दृश्यम 2 ने सिनेमाघरों में 45 दिन पूरे कर लिये हैं। अवतार 2 और सर्कस जैसी बड़ी फिल्मों से टकराने के बावजूद अपने सातवें हफ्ते में दृश्यम 2 पूरी मजबूती के साथ थियेटर्स में दौड़ रही है। न्यू ईयर वीकेंड पर फिल्म ने शानदार कमाई की है।
अपने सातवें वीकेंड पर फिल्म ने शुक्रवार को 82 लाख, शनिवार को 1.34 करोड़ और रविवार को 2.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। खास बात है कि फिल्म ने अपने छठे वीकेंड से ज्यादा सातवें वीकेंड में कमाई की है। छठे वीकेंड पर फिल्म ने 3.26 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं सातवें में फिल्म ने 4.31 करोड़ की कमाई कर ली है.. यानि की लगभग 32 प्रतिशत का ग्रोथ रहा है।
दृश्यम 2 ने भारत में अब तक कुल 235.01 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ये अजय देवगन के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन
भारत में ही नहीं, बल्कि दृश्यम 2 ओवरसीज में भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ओवरसीज में फिल्म ने 60 करोड़ के लगभग की कमाई कर ली है। जिसके बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 334.8 करोड़ तक पहुंच चुका है।

टॉप 3 में शामिल
अजय देवगन की ये फिल्म 2022 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है और अब तक की 38वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। खास बात है कि फिल्म की कमाई अभी भी जारी है।

मुनाफेदार फिल्म
मुनाफा की बात करें तो दृश्यम 2 का बजट लगभग 80 करोड़ तक बताया गया है। इस हिसाब से फिल्म ने अब तक 193.76% के लगभग का मुनाफा कमा लिया है। जबकि कमाई अभी भी जारी है। हाल ही में इसने कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 (185.49%) को पीछे छोड़ा है।

300 करोड़ी फिल्में
दृश्यम 2 वर्ल्डवाइड 300 करोड़ पार जाने वाली अजय देवगन की तीसरी फिल्म है। इससे पहले अभिनेता की गोलमाल अगेन और तान्हाजी ने यह आंकड़ा पार किया था।बता दें, भारत में अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है तान्हाजी, जिसने 279.55 करोड़ का कलेक्शन किया था।


Click it and Unblock the Notifications











