BOX OFFICE: अजय देवगन के 'दे दे प्यार दे' की बढ़ी कमाई- जाने वीकेंड कलेक्शन
अजय देवगन, तबू और रकुल प्रीत स्टारर फिल्म दे दे प्यार दे को पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धीरे धीरे आगे बढ़ रही है। अपने पहले वीकेंड तक फिल्म 35 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। आकीव अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है लव रंजन ने। सिंगल स्क्रीन पर फिल्म अच्छी कमाई कर रही है।
'दे दे प्यार दे' एक ऐसे इंसान की कहानी है, जो अपनी बीवी (जिससे तलाक होना है) और होने वाली बीवी के बीच फंस कर रह जाता है। फिल्म की कहानी इंटरटेनमेंट से भरपूर है, जिसे लोग खासा पसंद कर रहे हैं। लंबे समय के बाद अजय देवगन इस अवतार में नजर आए हैं।

ट्रेड पंडितों की माने तो फिलहाल फिल्म अच्छी कमाई करेगी क्योंकि कोई और बड़ी फिल्म फिलहाल रिलीज नहीं हो रही है। लेकिन दे दे प्यार दे का 100 करोड़ तक पहुंच पाना मुश्किल दिखाई देता है। सोमवार से फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखी जा सकती है।
बहरहाल, यहां जानें 2019 में अब तक बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











