BOX OFFICE: अक्षय कुमार को धमाकेदार टक्कर देंगे अजय देवगन!
इस साल अजय देवगन बैक टू बैक दो फिल्मों के साथ आ रहे हैं- बादशाहो और गोलमाल अगेन।
साल 2016 में अजय देवगन की आई फिल्म 'शिवाय' भले ही किसी तरह 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई। लेकिन फिल्म फ्लॉप की लिस्ट में शामिल हुई। बहरहाल, 2017 में अजय देवगन दो फिल्मों के साथ दस्तक देने को तैयार हैं।
WOW.. शाहरूख की यह तस्वीर.. अपने फोन में रखते हैं सलमान खान!
बादशाहो और गोलमाल अगेन.. दोनों ही फिल्में एक दूसरे से बिल्कुल अलग.. और दोनों ही दमदार। बादशाहो में जहां अजय देवगन एक्शन अवतार में नजर आएंगे, वहीं गोलमाल अगेन की तो बात ही अलग है.. हंसी के फुहारों के लिए फिर से तैयार होना है।

खास बात यह है कि इस साल सुपर एक्टर अक्षय कुमार भी सिर्फ दो फिल्में ही लेकर आए हैं- जॉली एलएलबी 2 और टॉयलेट एक प्रेम कथा। जहां जॉली एलएलबी 2 ने 117 करोड़ की कमाई की है.. वहीं टॉयलेट से भी कुछ ऐसी ही उ्म्मीद है।
वहीं, अजय देवगन की बात करें तो गोलमाल अगेन आसानी से 150 करोड़ तक का आंकड़ा पार कर सकती है। जबकि बादशाहो की कहानी यदि लोगों को जंच गई तो फिल्म 100 करोड़ी तो पक्की है। लिहाजा, कहीं ना कहीं इस साल अजय देवगन बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की बराबरी करते दिखेंगे।
यहां जानें अजय देवगन की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications