Box Office: अजय देवगन के 11 सुपरस्टार क्लैश, जानिए कौन जीता - कौन हारा
अजय देवगन की तानाजी, दीपिका पादुकोण की छपाक के साथ बॉक्स ऑफिस पर टक्कर ले रही है। 2020 की पहली दो बड़ी फिल्में। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की तानाजी, दीपिका पादुकोण की छपाक से कहीं आगे निकल चुकी है।
दोनों ही फिल्मों को क्रिटिक्स ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। एक तरफ है दीपिका पादुकोण की लाजवाब अभिनय रेंज तो दूसरी तरफ है अजय देवगन की स्टार पावर। एक तरफ है मेघना गुलज़ार का अनुभव तो दूसरी तरफ ओम राउत का कॉन्फिडेंस।

दिलचस्प है कि दोनों ही फिल्में सच्ची कहानियां हैं। एक तरफ जहां दीपिका पादुकोण का किरदार मालती, लक्ष्मी अग्रवाल नाम की एसिड अटैक पीड़िता से प्रेरित है तो अजय देवगन ने मराठा इतिहास की किताबों से तानाजी मालसुरे को जीवित कर दिया है।
लेकिन इतना तय है कि इस क्लैश में जीत अजय देवगन की होती साफ नज़र आ रही है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब अजय देवगन किसी सुपरस्टार से भिड़े हैं। यहां देखिए उनके 11 बड़े क्लैश के नतीजे -


Click it and Unblock the Notifications