..................... Ajay Devgn Box Office Analysis: Hits, Flops, highest grossers, records, collections | अजय देवगन का बॉक्स ऑफिस हिसाब- किताब: 3 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ 2800 करोड़ पार कलेक्शन - Hindi Filmibeat

अजय देवगन का बॉक्स ऑफिस हिसाब- किताब: 3 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ 2800 करोड़ पार कलेक्शन

सुपरस्टार अजय देवगन आज अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज समेत दुनियाभर से फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। कोई शक नहीं कि फिल्मों में तीन दशक गुजार चुके अभिनेता आज फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना चुके हैं। अजय देवगन अपनी हर फिल्म के साथ दर्शकों को इंप्रेस कर जाते हैं।

31 सालों में अजय देवगन ने 103 फिल्में दी हैं। उन्होंने अपने करियर में खूब ऊंचाई भी देखी है और कभी उनकी फिल्में लगातार औंधे मुंह गिरी भी हैं। अजय देवगन ने अपने करियर में रोमांटिक फिल्मों से लेकर, एक्शन, कॉमेडी, सोशल ड्रामा, देशभक्ति.. हर फिल्म तरह की फिल्में की हैं। यही वजह है कि हर वर्ग में उनकी फैन फॉलोइंग है।

ajay-devgn-box-office-analysis-hits-flops-highest-grossers-records-collections

मौजूदा समय में बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्में आम तौर पर 100 करोड़ आराम से पार कर जाती है। दर्शकों को उनकी फिल्मों से उम्मीद भी बहुत होती है। फिलहाल अजय देवगन के पास फिल्मों की लाइन लगी है। आने वाले 2 सालों में अजय देवगन की 9-10 फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

2800 करोड़ कलेक्शन

2800 करोड़ कलेक्शन

31 सालों के करियर में अजय देवगन की सभी फिल्मों का कुल कलेक्शन देखा जाए तो अभिनेता ने बॉक्स ऑफिस पर 2800-2900 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इनमें वो फिल्में शामिल नहीं हैं, जिसमें उन्होंने कैमियो निभाया है।

सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

अजय देवगन के करियर की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है तान्हाजी.. जिसने 279.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। खास बात है कि यह अजय देवगन की 100वीं फिल्म थी।

ब्लॉकबस्टर, सुपरहिट और हिट फिल्में

ब्लॉकबस्टर, सुपरहिट और हिट फिल्में

अजय देवगन ने करियर में 3 ब्लॉकबस्टर, 5 सुपरहिट, 16 हिट और 4 सेमी हिट फिल्में दी हैं। उनकी सफल फिल्मों में शामिल है- फूल और कांटे, जिगर, दिलवाले, दिलजले, इश्क, मेजर साब, प्यार तो होना ही था, मस्ती, गोलमाल सीरीज, राजनीति, वन्स ऑपन अ टाइम इन मुंबई, सिंघम सीरीज, रेड, टोटल धमाल, तान्हाजी..

फ्लॉप फिल्में

फ्लॉप फिल्में

वहीं, अभिनेता ने अपने करियर में 40 से ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी हैं। अजय देवगन ने साल 1993, 1999, 2005 में बैक टू बैक कई बड़ी फ्लॉप फिल्में दी हैं। उनकी बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल है- आग, इंसान, ब्लैकमेल, टैंगो चार्ली, मैं ऐसा ही हूं, चोरी चोरी, राजू चाचा, एक्शन जैक्शन.. आदि..

100 करोड़ क्लब

100 करोड़ क्लब

अब तक अजय देवगन की 11 फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। यदि RRR को जोड़ें तो 12.. 100 करोड़ पार करने वाली अजय देवगन की फिल्में हैं- सिंघम, शिवाय, रेड, बोल बच्चन, दे दे प्यार दे, सन ऑफ सरदार, गोलमाल 3, सिंघम रिटर्न्स, टोटल धमाल, गोलमाल अगेन, तान्हाजी..

200 करोड़ी फिल्में

200 करोड़ी फिल्में

वहीं, 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली अजय देवगन की दो फिल्में हैं.. गोलमाल अगेन (205 करोड़) और तान्हाजी (279.50 करोड़).. जबकि फिलहाल अभिनेता की किसी फिल्म ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री नहीं ली है।

आने वाली फिल्में

आने वाली फिल्में

अजय देवगन की आने वाली फिल्में हैं- रनवे 34, मैदान, थैंक गॉड, भोला, दृश्यम 2, रेड 2, सिंघम 3, गलवान घाटी पर फिल्म, गोबर!.. ये सभी फिल्में 2022-2023 में रिलीज हो सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X