Drishyam 2: एक महीने से थियेटर्स में दौड़ रही है अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म, यहां जानें कलेक्शन और प्रॉफिट

Drishyam 2 Box Office: अजय देवगन स्टारर फिल्म दृश्यम 2 ने सिनेमाघरों में एक महीना पूरा कर लिया है। फिल्म ने अपने पांचवे वीकेंड पर कुल 5.65 करोड़ का बिजनेस कर लिया है, जो कि शानदार है। बता दें, इस वक्त भारत में दृश्यम 2 के सामने हॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म 'अवतार द वे ऑफ वाटर' भी है। लेकिन दृश्यम 2 ने अपनी जगह बनाई हुई है।
अपने पांचवे वीकेंड पर फिल्म ने शुक्रवार को 1.07 करोड़, शनिवार को 2.02 करोड़ और रविवार को 2.56 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म की अब तक की कुल कमाई 221.35 करोड़ तक पहुंच चुकी है। ये अजय देवगन के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।
वहीं, भारत में ही नहीं, बल्कि दृश्यम 2 ओवरसीज में भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ओवरसीज में फिल्म ने 54 करोड़ के लगभग की कमाई कर ली है। जिसके बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 312.17 करोड़ तक पहुंच चुका है।

वर्ल्डवाइड इन फिल्मों से आगे
30 दिनों में दुनियाभर में दृश्यम 2 की कुल कमाई 313-314 करोड़ के लगभग हो गई है। इसके साथ इसने गोलमाल अगेन (310.67 करोड़) और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म गुड न्यूज़ (311.27 करोड़) की कमाई को पार कर लिया है।

मुनाफेदार फिल्म
मुनाफा की बात करें तो दृश्यम 2 का बजट लगभग 80 करोड़ तक बताया गया है। इस हिसाब से फिल्म ने अब तक 174% के लगभग का मुनाफा कमा लिया है। जबकि कमाई अभी भी जारी है। जल्द ही यह कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 के 185.49% के आंकड़ों को पार कर जाएगी।

300 करोड़ी फिल्में
दृश्यम 2 वर्ल्डवाइड 300 करोड़ पार जाने वाली अजय देवगन की तीसरी फिल्म है। इससे पहले अभिनेता की गोलमाल अगेन और तान्हाजी ने यह आंकड़ा पार किया था।बता दें, भारत में अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है तान्हाजी, जिसने 279.55 करोड़ का कलेक्शन किया था।

आने वाली फिल्में
कोई शक नहीं कि दृश्यम 2 की सफलता का प्रभाव अजय देवगन की आने वाली फिल्मों पर पड़ेगा। अजय देवगन के आने वाली फिल्मों में शामिल है- मैदान, भोला, सिंघम अगेन, गोलमाल 5, रेड 2..


Click it and Unblock the Notifications











