ना सलमान.. ना अक्षय कुमार.. 280 करोड़ के साथ ये बने BOX OFFICE किंग!
साल 2017 बॉक्स ऑफिस के लिए कुछ खास नहीं रहा। एक से बढ़कर एक फिल्में आईं.. और धराशाई हो गई। ना शाहरुख का जादू चला.. ना सलमान खान का स्टारडम। हालांकि, छोटी बजट फिल्मों ने काफी शानदार प्रदर्शन दिया है।
शाहरुख खान की फिल्म का 'खास' LOOK.. 2018 में क्रिसमस धमाका!
बॉक्स ऑफिस की बात की जाए तो.. साफ तौर पर इस साल की सबसे बड़ी फिल्म 'गोलमाल अगेन' रही है। उम्मीद है कि सलमान की टाईगर जिंदा है यह रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल जाए। लेकिन फिलहाल गोलमाल साल की एकलौती 200 करोड़ी फिल्म बनी है।

वहीं, एक्टर्स की बात करें तो अब तक 2017 में सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर अजय देवगन ही रहे हैं। बादशाहो और गोलमाल अगेन मिलाकर सुपरस्टार ने लगभग 280 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि अक्षय कुमार ने 250 करोड़ तक की कमाई की है।


Click it and Unblock the Notifications