इस हॉरर फिल्म के सामने 'शैतान' भी है फेल, थिएटर्स में छूट गई थी लोगों की कंपकंपी,कमाई से दहल गया था बॉक्स ऑफिस

अजय देवगन और आर माधवन की हॉरर फिल्म शैतान इन दिनों दर्शकों के बीच में छाई हुई है। बता दे की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा खास रिस्पांस देखने को मिला। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिसके सामने शैतान भी पानी भरती हुई नजर आएगी। इस हॉरर फिल्म को देखकर लोग कांपने लगे थे।
दरअसल हम बात कर रहे हैं फिल्म भूत की और इसे 2003 में रिलीज किया गया था। इसी के अलावा आपको बता दें कि इस फिल्म में लीड किरदार में अजय देवगन और उनके अपोजिट उर्मिला मातोंडकर नजर आई थी। नाना पाटेकर को भी इस फिल्म का हिस्सा बनते देखा गया था। सिनेमा घरों में इस फिल्म ने खूब नोट छापे थे।
इस फिल्म में विशाल भाटिया और उसकी पत्नी स्वामी भाटिया की कहानी दिखाई जाती है और वह बहुत कम किराए वाले एक अपार्टमेंट में रहते हैं। दोनों हंसी खुशी अपनी जिंदगी गुजर रहे होते हैं। लेकिन फिर अचानक से विशाल की पत्नी स्वामी के साथ में कुछ अजीबोगरीब घटनाएं घटने लगती हैं। स्वाति पर भूत कब्जा कर लेता है और वह पागलों की तरह हरकत करने लगती है।
अजय देवगन की इस फिल्म में कुछ ऐसी भयानक सीन दिखाए गए हैं जिसे देख दर्शकों के भी पसीने छूट जाएंगे। इस फिल्म का निर्देशन रामगोपाल वर्मा ने किया था और उन्होंने ही इस फिल्म की कहानी लिखी थी। बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही यह फिल्म छा गई और इसने अच्छी खासी कमाई भी कर डाली थी।इस फिल्म को 6.75 करोड़ के बजट में बनाया गया और भारत में ग्रॉस कलेक्शन 22 करोड़ का किया। दुनिया भर में इस फिल्म ने 23.96 करोड़ की कमाई की थी।


Click it and Unblock the Notifications













