बॉक्स ऑफिस PREDICTION: साल की दूसरी 'एयरलिफ्ट' साबित हो पाएगी.. 'सरबजीत'!
उमंग कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'सरबजीत' 20 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐश्वर्या राय बच्चन, रणदीप हुडा और ऋचा चड्डा स्टारर यह फिल्म महीनों से सुर्खियां बटोर रही है और हर प्रमोशन के साथ दर्शकों का उत्साह बढ़ा रही है।
यह इस साल रिलीज होने वाली चौथी बॉयोपिक होगी। इससे पहले रिलीज फिल्म 'अजहर' का बॉक्स ऑफिस हाल कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहा। लेकिन नीरजा, अलीगढ़, एयरलिफ्ट जैसी फिल्मों को दर्शकों ने पसंद किया। लिहाजा, अब फैंस को सरबजीत से उम्मीद और बढ़ गई है।
यहां शाहरूख- सलमान हैं काफी आगे.. ऐश्वर्या राय दे पाएंगी टक्कर!
यह फिल्म एक संवेदनशील मुद्दे पर बनी है, लिहाजा कोई शक नहीं कि फैंस इससे कनेक्ट होना चाहेंगे। यदि फिल्म इसमें कामयाब हो जाती है तो हिट.. वर्ना फ्लॉप..
इंडस्ट्री के ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो 'सरबजीत' की ओपनिंग ऐवरेज हो सकती है, कोई हॉलीडे ना होते हुए भी फिल्म इस साल की बेस्ट ओपनर में शामिल हो सकती है। इस साल फिलहाल सिर्फ एयरलिफ्ट ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।
बहरहाल, यहां देखते हैं 'सरबजीत' का कैसा रहेगा बॉक्स सफर-


Click it and Unblock the Notifications


