लगातार तीसरी फिल्म- BOX OFFICE पर औंधे मुंह गिरी ऐश्वर्या राय की फिल्म- सुपरफ्लॉप

ऐश्वर्या राय बच्चन- अनिल कपूर- राजकुमार राव की हालिया रिलीज फिल्म फन्ने खां बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही है। फिल्म ने एक हफ्ते में मुश्किल से 10 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। बता दें, फिल्म 35 करोड़ के बजट पर बनी थी.. लेकिन हिट होना तो दूर फिल्म बजट तक भी नहीं पहुंच पाई। फन्ने खां 3 अगस्त को मुल्क और कारवां के साथ रिलीज हुई थी।

शाहरुख खान के साथ सुपरहिट REMAKE- इस एक्टर ने सीधे कर दिया रिजेक्ट

बहरहाल, फन्ने खां की बात करें तो फिल्म की कहानी से लेकर अभिनय सभी कुछ औसत था। ऐश्वर्या राय के फैंस फिल्म से बेहद निराश हुए, जिसका असर कमाई पर भी दिखा। खास बात है कि ऐश्वर्या राय ने कमबैक के बाद मात्र एक हिट फिल्म दी है- ऐ दिल है मुश्किल। करण जौहर की इस फिल्म में उन्होंने सर्पोटिंग किरदार निभाया था। जबकि रणबीर और अनुष्का मुख्य किरदारों में थे।

Aishwarya Rai Bachchan

ऐश ने 2015 में जज्बा के साथ कमबैक किया था। फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। सरबजीत के लिए ऐश्वर्या राय को भले ही इंडस्ट्री में तारीफ मिली। लेकिन दर्शकों ने ना फिल्म को पसंद किया ना ऐश को.. लिहाजा, फिल्म फ्लॉप रही। वहीं, अब फन्ने खां भी ऐश्वर्या राय की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X