BOX OFFICE: 'एयरलिफ्ट' की ताबड़तोड़ कमाई.. 202 % प्रॉफिट.. सुपरहिट!
[बॉक्स ऑफिस] अक्षय कुमार की ताजा रिलीज फिल्म 'एयरलिफ्ट' धीरे धीरे सफलता के कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने अब तक 120.70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। लेकिन फिल्म की कमाई को देखते हुए लगता है कि फिल्म कमाई के मामले में अभी काफी आगे जाएगी।
एयरलिफ्ट साल की पहली सुपरहिट फिल्म हो चुकी है। बता दें, फिल्म ने अब तक 202 % का मुनाफा कमा लिया है। फिल्म की कुल बजट 40 करोड़ के आसपास की है। 30 करोड़ प्रोडक्शन, जबकि 10 करोड़ प्रमोशन में खर्च किया गया है।
Ohh.. अक्षय कुमार की 14 फिल्में.. एक के बाद एक फ्लॉप!
फिल्म भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी काफी अच्छा कारोबार कर रही है। लिहाजा, कोई शक नहीं कि फिल्म साल 2016 की बेस्ट फिल्मों में शामिल होगी। अक्षय कुमार के लिए तो यह काफी खास होगा। क्योंकि पिछले साल उनकी 4 में से एक भी फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया था।
बहरहाल, यहां जानें फिल्म एयरलिफ्ट की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications


