..................... Airlift is Akshay Kumar's best film on Box Office - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: 'एयरलिफ्ट' का धमाका.. अक्षय कुमार तोड़ेंगे ये शानदार रिकॉर्ड!

[बॉक्स ऑफिस] अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन एक्टर्स में हैं, जो एक साल में ज्यादा से ज्यादा फिल्में करने पर यकीन रखते हैं। यूं तो बॉलीवुड के इस खिलाड़ी की सारी फिल्में दर्शकों को बेहद पसंद आती है और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्में अच्छा बिजनेस करती हैं।

लेकिन पिछली साल अक्षय कुमार की 4 फिल्मों में से एक ने भी 100 करोड़ कल्ब में एंट्री नहीं मारी थी। लेकिन इस साल की पहली फिल्म यानि की एयरलिफ्ट के साथ ही अक्षय कुमार ने 100 करोड़ का स्वाद चख लिया।

Must Read: यहां जानें फिल्म एयरलिफ्ट का कलेक्शन.. बजट और प्रॉफिट

लेकिन लगता है एयरलिफ्ट फिलहाल एक्टर को थोड़ी और खुशी देने वाली है। साल 2012 में आई अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'राउडी राथौड़'.. फिलहाल अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। इस फिल्म ने 133 करोड़ की कमाई की थी। लेकिन लगता है एयरलिफ्ट इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।

एयरलिफ्ट बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो चुकी है। फिल्म ने 156 प्रतिशत मुनाफा भी कमा लिया है। लेकिन फिल्म की बढ़ती कमाई देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि इस हफ्ते भी एयरलिफ्ट सिनेमाघरों में जमी रहेगी।

बहरहाल, यहां देखते हैं अक्षय कुमार की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X