BOX OFFICE: अक्षय कुमार की 'एयरलिफ्ट'.. बेहतरीन रहा फिल्म का फर्स्ट शो!
[बॉक्स ऑफिस] अक्षय कुमार और निमरत कौर स्टारर फिल्म 'एयरलिफ्ट' रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज होने के साथ इंतजार रहता है फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का। बहरहाल, ओपनिंग डे पर फिल्म ने कितना कमाया, यह रिपोर्ट कल ही सामने आ पाएगी। लेकिन बता दें कि फिल्म की ओपनिंग शानदार रही है।
अक्षय कुमार फैंस के लिए अच्छी खबर है कि साल 2016 की शुरूआत फिर खिलाड़ी कुमार के नाम हुई है। फिल्म की ओपनिंग कलेक्शन मल्टीप्लेक्सेस में 30-35% तक गई है।
5 कारण : भूल होगी 'एयरलिफ्ट' न देखना
ट्रेड रिपोर्ट की मानें तो 'एयरलिफ्ट' 2015 में आई 'बेबी' से अच्छा बिजनेस करेगी। इस फिल्म ने दिल्ली, ईस्ट पंजाब में जबरदस्त ओपनिंग की है। वहीं, मुबंई में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉस दिया जा रहा है।
एयरलिफ्ट के साथ ही बॉलीवुड की पहली पोर्न कॉम फिल्म क्या कूल हैं हम 3 रिलीज हुई है। माना जा रहा था, फिल्म एयरलिफ्ट को अच्छा कंपिटिशन देगी.. लेकिन ऐसा नहीं है। लेकिन दो फिल्म रिलीज होने की वजह से फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन पर फर्क पड़ सकता है।
यहां जानें एयरलिफ्ट में क्या है खास-


Click it and Unblock the Notifications


