BOX OFFICE: 'एयरलिफ्ट' की शानदार ओपनिंग.. जानें फिल्म की कमाई!
[बॉक्स ऑफिस] अक्षय कुमार और निमरत कौर स्टारर फिल्म 'एयरलिफ्ट' रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज होने के साथ इंतजार रहता है फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का। बता दें, ओपनिंग डे यानि की शुक्रवार को फिल्म ने 12.35 करोड़ का बिजनेस किया है।
अक्षय कुमार फैंस के लिए अच्छी खबर है कि साल 2016 की शुरूआत फिर खिलाड़ी कुमार के नाम हुई है। ट्रेड रिपोर्ट की मानें तो 'एयरलिफ्ट' 2015 में आई 'बेबी' से अच्छा बिजनेस करेगी। यानि की यदि फिल्म इस वीकेंड 40 करोड़ तक कमा जाती है, तो 100 करोड़ की उम्मीद रखी जा सकती है।
5 कारण : भूल होगी 'एयरलिफ्ट' न देखना
खैर, भारत से पहले 'एयरलिफ्ट' यूएई और दूसरे GCC देशों में रिलीज की गई थी। जहां फिल्म को काफी पसंद किया गया। बता दें, यूएई में फिल्म ने पहले दिन लगभग 1.66 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके साथ ही यह यूएई में अक्षय कुमार की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। जी हां, कोई शक नहीं कि अक्षय कुमार की फैन फॉलोइंग धीरे धीरे बढ़ रही है।
वहीं, भारत में एयरलिफ्ट के साथ ही बॉलीवुड की पहली पोर्न कॉम फिल्म क्या कूल हैं हम 3 रिलीज हुई है। दो फिल्म रिलीज होने की वजह से फिल्म के कलेक्शन पर फर्क पड़ सकता है।
यहां जानें एयरलिफ्ट में क्या है खास-


Click it and Unblock the Notifications


