..................... ahan shetty tadap box office day 5 collection compare to salman khan antim total box office।अहान शेट्टी तड़प बॉक्स ऑफिस पांचवा दिन की कमाई सलमान खान की अंतिम का बॉक्स ऑफिस टोटल - Hindi Filmibeat

Box Office: सलमान की 'अंतिम' ने अहान शेट्टी की 'तड़प' को दिया बॉक्स ऑफिस पर जोरदार धक्का, करोड़ों कमाई

अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प रिलीज के बाद से अपनी कमाई की रफ्तार को वीकेंड के बाद कम हो गया है। तारा सुतारिया और अहान शेट्टी की केमिस्ट्री के साथ फिल्म के डायलॉग और एक्शन को भी काफी पसंद किया गया। तड़प फिल्म में अहान शेट्टी का डेब्यू सफल माना जा रहा है।

कोरोना वायरस के माहौल में भी रिलीज होकर तड़प ने बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल 17 करोड़ से अधिक की कमाई हुई है। तड़प को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं। तड़प ने अपनी कमाई जारी रखी है। तड़प फिल्म के लिए वीकेंड के बाद कमाई का स्तर कम हो गया है।

tadap, box office, Antim,

तड़प के अभी तक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तुलना की जाए तो सलमान खान और आयुष शर्मा के अंतिम के मुकाबले तड़प की कमाई पीछे रह गई है। तड़प भले ही सिनेमाघर में सोलो रिलीज हुई है। कहीं ना कहीं सलमान खान की अंतिम फिल्म का जादू तड़प पर भारी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

तड़प की अभी तक की बॉक्स ऑफिस कमाई

तड़प की अभी तक की बॉक्स ऑफिस कमाई

अंतिम को सिनेमाघर में रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं। इसके बाद भी अहान शेट्टी की तड़प को सलमान खान और आयुष शर्मा की अंतिम ने कमाई के लिहाज से पीछे छोड़ दिया है।तड़प की अभी तक की बॉक्स ऑफिस कमाई देखी जाए तो पहले दिन तड़प की कमाई 4.05 करोड़ की रही है।

तड़प की बॉक्स ऑफिस कमाई पांचवें दिन

तड़प की बॉक्स ऑफिस कमाई पांचवें दिन

दूसरे दिन तड़प का बिजनेस 4.25 करोड़ का रहा है। तीसरे दिन भी तड़प की कमाई सबसे अच्छी 5.25 करोड़ की रही है। चौथे दिन तड़प ने 2.25 करोड़ की कमाई की। पांचवें दिन सबसे कम तड़प की बॉक्स ऑफिस कमाई 2 करोड़ की रही है।

अंतिम का बॉक्स ऑफिस पर 35.40 करोड़ का कलेक्शन

अंतिम का बॉक्स ऑफिस पर 35.40 करोड़ का कलेक्शन

सलमान खान और आयुष शर्मा की अंतिम की कमाई पर नजर डाली जाए तो ओपनिंग डे पर 5.03 करोड़, पहला वीकेंड खत्म होने पर अंतिम की बॉक्स ऑफिस पर कमाई 18.61 करोड़ की रही है। वहीं अंतिम की बाॅक्स आफिस पर 10 वें दिन की कमाई 2.25 करोड़ की रही है। बीते सोमवार को अंतिम की कमाई 80 लाख की रही है।कुल मिलाकर अंतिम ने बॉक्स ऑफिस पर 35.40 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं तड़प ने अभी तक कुल मिलाकर 17.77 करोड़ की कमाई की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X