अजय देवगन Box Office के सुपरहिट कॅामेडी बादशाह, 500 करोड़ की कमाई के साथ, देखिए पूरी List
साल 2021 में अजय देवगन की बैक टू बैक कई फिल्में कतार में हैं। 2020 में कोरोना के कारण अजय देवगन की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई। ओटीटी पर भी उनकी फिल्म भुज और मैदान को रिलीज फिलहाल नहीं किया गया है। जाहिर सी बात है कि ये सभी फिल्में नए साल में रिलीज के लिए तैयार हैं।
वहीं इस बीच एक बार फिर से अजय देवगन कॅामेडी फिल्म की तरफ अपने पैर बढ़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हाल ही में अजय देवगन ने अपनी नई कॅामेडी फिल्म थैंक गॅाड की घोषणा की है। अजय देवगन की थैंक गॅाड 21 जनवरी से फ्लोर पर जायेंगी।

अजय देवगन की पिछली सभी कॅामेडी फिल्मों की बात की जाए तो हर किसी ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। ऐसे में चलिए आपको इस रिपोर्ट से बताते हैं कि कैसे कॅामेडी की दुनिया में अजय देवगन हमेशा से करोडों की कमाई के बादशाह रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications