'स्पाइडर मैन: नो वे होम' एडवांस बुकिंग हाउसफुल, 24 घंटे में लाखों टिकट बुक, टूटेगा एवेंजर्स एंडगेम रिकॉर्ड!

हॉलीवुड फिल्मों का क्रेज हमेशा से दर्शकों पर रहा है। लेकिन जब भी स्पाइडर मैन जैसी फिल्में रिलीज होती हैं तो टिकट के दाम सिनेमाघर में 2 हजार से अधिक हो जाते हैं। साथ ही लाखों की बुकिंग भी हो जाती है। ठीक ऐसा ही पागलपन भारत में मार्वल स्टूडियोज की अगली कड़ी स्पाइडर मैन: नो वे होम को लेकर दिख रहा है।

स्पाइडर मैन: नो वे होम 16 दिसंबर को रिलीज हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार साल के अंत में स्पाइडर मैन: नो वे होम को रिलीज का काफी फायदा मिल रहा है। एडवांस बुकिंग की जगह देखते ही दर्शकों ने एक लाख टिकट खरीद लिए हैं। इतनी अधिक गिनती में टिकट के बिकने के बाद यह साफ अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहले दिन ओपनिंग डे पर स्पाइडर मैन: नो वे होम करोड़ों की कमाई कर रिकॉर्ड तोड़ कमाई अपने खाते में पहले ही दिन दर्ज करा सकती है।

spiderman no way home

यह जानकर हैरानी होगी कि स्पाइडर मैन: नो वे होम की टिकट का दाम 2200 से अधिक भी है। इसके बाद भी दर्शक और स्पाइडर मैन सीरीज के फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेताब दिखाई दे रहे हैं। स्पाइडर मैन: नो वे होम हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु और तमिल भाषा में रिलीज हो रही है। स्पाइडर मैन की भूमिका टॅाम हॉलैंड निभा रहे है। स्पाइडर मैन: नो वे होम का निर्देशन जॅान वाट्स ने किया है।

सूर्यवंशी के बाद स्पाइडर मैन: नो वे होम दूसरी ऐसी फिल्म

सूर्यवंशी के बाद स्पाइडर मैन: नो वे होम दूसरी ऐसी फिल्म

हाल ही में सूर्यवंशी, अंतिम, सत्यमेव जयते 2 और चंडीगढ़ करे आशिकी जैसी कई फिल्में रिलीज हुईं। लेकिन जिन तरह लाखों की बुकिंग स्पाइडर मैन: नो वे होम के लिए हुई वो यह बता रहा है करोड़ों की कमाई का तूफान यह फिल्म अपने लिए लेकर आएगी। सूर्यवंशी के बाद स्पाइडर मैन: नो वे होम दूसरी ऐसी फिल्म है जो बड़ी संख्या में दर्शकों को सिनेमाघर में लेकर आ रही है।

24 घंटे के भीतर 1,50,000 लाख टिकट

24 घंटे के भीतर 1,50,000 लाख टिकट

एडवांस बुकिंग की जानकारी देते हुए लिखा है कि स्पाइडर मैन: नो वे होम के लिए एक लाख टिकटों की बिक्री दर्ज की गई है। आइनॉक्स ने जानकारी दी है कि स्पाइडर मैन: नो वे होम के लिए बुकिंग के 24 घंटे के भीतर 1,50,000 लाख टिकट बिक चुके हैं। अगर दूसरी हॉलीवुड फिल्म की बात की जाए तो इससे पहले एवेंजर्स एंडगेम ने पहले दिन ओपनिंग पर 53.10 करोड़ की कमाई की।

स्पाइडर मैन: नो वे होम टिकट प्राइज

स्पाइडर मैन: नो वे होम टिकट प्राइज

इस बार स्पाइडर मैन: नो वे होम के टिकट के प्राइज भी काफी अधिक है। जहां पर सुबह के शो के लिए कई जगह पर 900 की कीमत रखी गई है। मुंबई और दिल्ली में टिकट के दाम 2700 तक पहुंच गए हैं। हालांकि 2डी और 3डी में होने के कारण भी स्पाइडर मैन: नो वे होम के टिकट के दाम इतने अधिक बताए जा रहे हैं। ताजा जानकारी अनुसार 100 प्रतिशत थिएटर में दर्शक अपनी सीट पहले बुक करा चुके हैं। वहीं वीकेंड कलेक्शन पर स्पाइडर मैन: नो वे होम की कमाई चार गुना अधिक हो सकती है।

स्पाइडर मैन: नो वे होम का क्रेज इस वजह से बढ़ा

स्पाइडर मैन: नो वे होम का क्रेज इस वजह से बढ़ा

स्पाइडर मैन: नो वे होम का क्रेज इस वजह से भी अधिक है कि सभी पुराने विलेन की वापसी हो रही है। ट्रेलर अनुसार दुनिया को यह पता चल जाता है कि पीटर पार्कर स्पाइडर मैन है। पीटर फिर डॅा स्ट्रेंज के पास जाता है। वहां पर पीटर पार्कर के दुश्मन सामने आते हैं।स्पाइडर मैन की पिछली तीनों कड़ी बंपर हिट रही हैं। साल 2019 में स्पाइडर मैन फॅार फ्रॉम होम के बाद स्पाइडर मैन: नो वे होम 2021 के अंत में रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां पर स्पाइडर मैन फॅार फ्रॉम होम का अंत दिखाया गया था।

एडवांस बुकिंग सबसे अधिक इन शहरों में हाउसफुल

एडवांस बुकिंग सबसे अधिक इन शहरों में हाउसफुल

मुंबई, दिल्ली-एनसीआर में एडवांस बुकिंग हाउसफुल मानी जा रही है। साथ ही शुक्रवार के टिकट के लिए भी बुकिंग जारी हो चुकी है। 90% थिएटर हाउसफुल हैं। ऐसे में थिएटर मालिकों को भी बड़ा फायदा होने की उम्मीद जताई जा रही है। मुंबई में 50 प्रतिशत शो बुक हैं। हैदराबाद में 63 प्रतिशत बुकिंग स्पाइडर मैन नो वे होम की हुई है। चेन्नई और कोची में भी इसकी बुकिंग 89 प्रतिशत तक पहुंची है। अंग्रेजी, हिंदी में शो को अधिक दर्शक मिले हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X