Box Office: सूर्यवंशी 300 करोड़ कमाई, ओमीक्रॉन के कारण RRR, पृथ्वीराज पर खतरा,1000 करोड़ दांव पर!

कोरोना वायरस की लहर के बीच सिनेमाघर खुलने से बॅालीवुड के लिए कमाई की उम्मीद भी जगी है। कई ऐसी फिल्में रही हैं जो कि सिर्फ थिएटर के फिर से शुरु होने का इंतजार कर रही थीं। इस बीच सूर्यवंशी, तड़प, अंतिम द फाइनल ट्रूथ के साथ सत्यमेव जयते 2 और भी कई फिल्में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर कमाई का बड़ा अवसर इन सभी फिल्मों को मिला है।

लेकिन अब सबसे बड़ा खतरा कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन से है। ऐसे में फिलहाल सरकार फिर से कोरोना को लेकर कड़ी हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महाराष्ट्र में ओमीक्रॉन के 8 नए केस और देश में कुल 57 मामले ओमीक्रॉन से जुड़े आए हुए हैं। सिर्फ महाराष्ट्र में ही ओमीक्रॉन के 20 मामले सामने आने की जानकारी आयी है।

RRR

ऐसे में फिल्म जानकारों का मानना है कि फिर से सिनेमाघर अगर बंद हुआ तो कई बड़ी रिलीज फिल्मों की कमाई के लिए यह सबसे बड़ा खतरा साबित होगा। एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार दिसंबर अंत से लेकर जनवरी अंत कर 1000 करोड़ से अधिक का दांव कई बड़ी फिल्मों पर लगा हुआ है। इससे सभी वाकिफ हैं कि अगर बीते कुछ दिनों सिनेमाघर पूरी तरह से खुला होता तो सूर्यवंशी, अंतिम और तड़प जैसी फिल्में अपनी कमाई को चार गुना अधिक बढ़ा सकती थीं। सूर्यवंशी विश्व स्तर पर 300 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

ओमीक्रॉन के मामलों में रफ्तार दिसंबर से जनवरी मुश्किल

ओमीक्रॉन के मामलों में रफ्तार दिसंबर से जनवरी मुश्किल

सूर्यवंशी भारत में ही अकेले 200 करोड़ से अधिक का आंकड़ा पार आसानी से कर सकती थी। महाराष्ट्र के साथ कई ऐसे राज्य हैं जहां पर केवल 50 प्रतिशत लोगों के आधार पर ही सिनेमाघर खोलने की अनुमति दी गई है। सिनेमाघर के बाहर हाउसफुल का बोर्ड कोरोना काल में टूट चुका है। जिस तरह से ओमीक्रॉन के मामलों में रफ्तार आ रही है। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि देश के लिए दिसंबर से लेकर जनवरी काफी मुश्किल भरा समय हो गया।

RRR, राधेश्याम, पृथ्वीराज की रिलीज पर खतरा!

RRR, राधेश्याम, पृथ्वीराज की रिलीज पर खतरा!

नया साल आने के साथ कई नई और करोड़ों की बजट वाली फिल्में सिनेमाघर में दस्तक दे रही हैं। दिसंबर अंत में रणवीर सिंह की 83, शाहिद कपूर की जर्सी रिलीज हो रही है। जनवरी में तो बाॅक्स आफिस का गणित ही पूरा अलग है। जनवरी में बैक टू बैक RRR, राधेश्याम, पृथ्वीराज और अटैक जैसी हाई बजट वाली फिल्में रिलीज हो रही हैं।

RRR मल्टीस्टारर 400 करोड़ से अधिक बजट

RRR मल्टीस्टारर 400 करोड़ से अधिक बजट

निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर मल्टीस्टारर 400 करोड़ से अधिक बजट वाली फिल्म 7 जनवरी 2022 को रिलीज हो रही है। रामचरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन अहम भूमिका में हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिकॉर्ड तोड़ चुका है। तमिल, तेलुगू, हिंदी, मलयालम में रिलीज होने वाली RRR के लिए सिनेमाघर में रिलीज होना कमाई के लिए बेहद जरूरी है। इस फिल्म को 500 करोड़ से अधिक की कमाई करनी होगी। तभी यह बजट से अधिक कमा कर सुपरहिट हो सकती है। ऐसे में ओमीक्रॉन वायरस का असर बड़ी तलवार RRR के सामने लटकी हुई है।

राधे श्याम का बजट 350 करोड़

राधे श्याम का बजट 350 करोड़

पूजा हेगड़े और प्रभास की रोमांटिक ड्रामा फिल्म राधेश्याम भी 14 जनवरी 2022 जनवरी में रिलीज हो रही है। राधे श्याम का बजट 350 करोड़ तक का है। यह एक पूरी तरह से रोमांटिक साइंस- फाई पीरियड फिल्म होगी। जिस पर साउथ मार्केट और हिंदी सिनेमा मार्केट की बड़ी नजर है। बाॅक्स आफिस पर राधे श्याम की कमाई के रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद की जा रही है।

पृथ्वीराज का बजट 300 करोड़

पृथ्वीराज का बजट 300 करोड़

21 जनवरी 2022 को अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की ऐतिहासिक फिल्म पृथ्वीराज रिलीज हो रही है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार पृथ्वीराज का बजट 300 करोड़ के करीब है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शक सिनेमा के पर्दे पर इस लार्जर दैन लाइफ इतिहास को देखने के लिए तैयार हैं। ऐसे में अक्षय कुमार की इस पहली ऐतिहासिक फिल्म को बाॅक्स आफिस पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई करनी होगी।

जर्सी और 83 दिसंबर अंत, इतने करोड़ का दांव

जर्सी और 83 दिसंबर अंत, इतने करोड़ का दांव

दिसंबर के अंत में रिलीज हो रही है शाहिद कपूर की जर्सी। इस खेल ड्रामा फिल्म का बजट 70 करोड़ के करीब है। वहीं रणवीर सिंह कीवर्ल्ड कप आधारित फिल्म 83 बिग स्केल पर बनाई गई है। 83 का बजट 125 करोड़ के करीब का बताया जा रहा है। कहीं ना कहीं ओमीक्रॉन वायरस का डर भी फैल रहा है।

पृथ्वीराज, 83, जर्सी, RRR का क्या होगा?

पृथ्वीराज, 83, जर्सी, RRR का क्या होगा?

ऐसे में लोग अब सार्वजनिक जगहों पर जाने के लिए भी काफी सोच विचार कर रहे है। दूसरी तरफ पृथ्वीराज, 83, जर्सी, RRR ऐसी फिल्में हैं जिन्हें ओटीटी पर रिलीज नहीं किया जा सकता है। इन सभी फिल्मों की दुनिया बड़ा पर्दा ही है। देखा जाए तो ओमीक्रॉन वायरस का फैलना सिनेमाघर के फिर से बंद होने की तरफ आहट जरूर करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X