BOX OFFICE: रईस, काबिल के बाद.. ये फिल्में देंगी 100 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई!
शाहरूख खान का रईस और ऋतिक रोशन की काबिल के बाद साल 2017 की ये बॉलीवुड फिल्में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करेंगी।
शाहरूख खान की रईस के बाद ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल भी 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। बहरहाल, बॉलीवुड फिल्मों की बात की जाए तो इस साल एक के बाद एक सुपरस्टार्स की फिल्में आने वाली हैं। कोई शक नहीं कि जल्द ही शाहरूख, ऋतिक की फिल्मों को भी पीछे कर दिया जाएगा।
अक्षय कुमार की 4 फिल्में, शाहरूख खान 1 और सलमान खान की दो फिल्में लाइन में हैं। शायद यह पहला साल होगा, जब तीनों सुपरस्टार्स एक ही साल में बैक टू बैक नजर आएंगे। जाहिर अब बॉक्स ऑफिस पर भी नई उम्मीद जगी है, क्योंकि 2016 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में कुछ खास नहीं रहा। लेकिन 2017 जनवरी से ही धमाका कर रहा है।

2017 में हर महीने एक बड़ी फिल्म रिलीज हो रही है, जिससे 100 करोड़ के कलेक्शन की उम्मीद की जा सकती है। यहां जानें फिल्मों की लिस्ट, जो 100 करोड़ क्लब में हो सकती है शामिल-


Click it and Unblock the Notifications