एक के बाद एक सुपरफ्लॉप हुए अजय देवगन, जॉन, रणवीर से लेकर टाइगर- कंगना रनौत बदल पाएंगी बॉक्स ऑफिस का गणित!

साल 2022 में रिलीज हुई हिंदी फिल्मों के बिजनेस पर नजर डालें, तो कहना गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड एक अदद हिट के लिए तरस रहा है। एक के बाद एक रिलीज हुई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही हैं। बॉलीवुड का ऐसा हाल शायद ही कभी रहा होगा, जब अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह, जॉन अब्राहम से लेकर टाइगर श्रॉफ तक.. सभी की फिल्में एक साथ फ्लॉप रही हों।

इस साल अब तक 10 बॉलीवुड फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। जिसमें से सिर्फ एक फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' सुपरहिट रही है, जबकि 'गंगूबाई काठियावाड़ी' औसत रही है। बाकी सभी बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। ऐसे में अब सभी को कंगना रनौत की 'धाकड़' और कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' से उम्मीदें हैं।

will-kangana-ranaut-break-the-dry-spell-at-box-office

कंगना रनौत की धाकड़ की बात करें तो यह बिग बजट एक्शन फिल्म है। फिल्म में कंगना के साथ अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता जैसे कलाकार हैं। फिल्म के ट्रेलर को पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है, लिहाजा देखना दिलचस्प होगा कि क्या कंगना अपनी इस फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस का हिसाब किताब बदल पाएंगी?

बहरहाल, यहां देंखे साल 2022 की बॉलीवुड फिल्मों का हाल-

जयेशभाई जोरदार

जयेशभाई जोरदार

रणवीर सिंह स्टारर ये फिल्म पिछले शुक्रवार रिलीज हुई थी। फिल्म ने चार दिनों में बॉक्स ऑफिस पर मुश्किल से 13 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। यह सुपरफ्लॉप रही है।

ईद रिलीज

ईद रिलीज

इस साल ईद पर आई अजय देवगन की रनवे 34.. और टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2.. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है। फिलहाल दोनों फिल्मों का कलेक्शन 25 करोड़ के लगभग तक पहुंच पाया है।

जर्सी

जर्सी

शाहिद कपूर भी जर्सी के साथ इस साल फ्लॉप होने से बच नहीं पाए। फिल्म मुश्किल से 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाई। बॉक्स ऑफिस पर यह सुपर फ्लॉप रही है।

अटैक

अटैक

वहीं, जॉन अब्राहम की बिग बजट फिल्म अटैक ने 15 करोड़ का कारोबार किया और बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही। जॉन अपनी इस फिल्म को लेकर काफी कॉफिडेंट थे, लेकिन दर्शकों ने फिल्म को पूरी तरह से नकार दिया।

बच्चन पांडे

बच्चन पांडे

अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार भी इस साल अपनी फिल्म बचा नहीं पाए। 50.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही।

द कश्मीर फाइल्स

द कश्मीर फाइल्स

इस साल की अब तक की एकमात्र सुपर-डुपर हिट फिल्म रही है विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स'.. फिल्म ने भारत में 252.50 करोड़ का कलेक्शन किया है, जबकि ओवरसीज में भी फिल्म अच्छी चली।

झुंड

झुंड

मार्च में आई अमिताभ बच्चन की झुंड.. इस फिल्म के कंटेंट की तारीफ भी हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म औंधे मुंह गिर पड़ी। फिल्म ने 17.25 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन दिया।

गंगूबाई काठियावाड़ी

गंगूबाई काठियावाड़ी

25 फरवरी को आई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी'.. आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म ने 128 करोड़ का बिजनेस किया। लेकिन बजट ज्यादा होने की वजह से यह औसत कहलाई।

बधाई दो

बधाई दो

इस साल लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में शुरुआत की थी राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'बधाई दो' ने। फिल्म के कंटेंट को सराहा गया.. लेकिन 19.50 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X