#Box Office: यहां 2016 की दूसरी सबसे बड़ी #Opener बनी ऐ दिल है मुश्किल!

ऐ दिल है मुश्किल को दर्शकों से मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है लेकिन फिल्म की कमाई ताबड़तोड़ हो रही है। इतनी कंट्रोवर्सी के बावजूद। और ये एक अच्छा संकेत है।

ऐ दिल है मुश्किल के सारे मुश्किल दिन खत्म होने वाले हैं। फिल्म को भले ही दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है लेकिन फिर भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस की जंग जीतनी शुरू कर दी है।

अब ये तो सबको पता है कि खाड़ी देशों में समय के अंतर के कारण बॉलीवुड फिल्में पहले रिलीज़ होती हैं। ऐ दिल है मुश्किल खाड़ी देशों में साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है।

ae-dil-hai-mushkil-turns-second-highest-opener-2016-in-gulf

इस बात की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है कि ऐ दिल है मुश्किल दुबई जैसे देशों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक ही दिन में 3.7 करोड़ रूपये कमा चुकी है।

यानि कि आधिकारिक रूप से सुलतान के बाद ऐ दिल है मुश्किल यहां साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी। वहीं तीसरे नंबर पर फैन, चौथे पर हाउसफुल 3, पांचवे पर रूस्तम, छठवें पर एयरलिफ्ट और सातवें नंबर पर ढिशूम रही।

वैसे ऐ दिल है मुश्किल ज़ाहिर सी बात है लोगों की दीवाली चॉइस बनने वाली है। फिल्म में सब कुछ है एक्शन, इमोशन, ड्रामा, रोमांस और जुदाई।

अगर सूत्रों की मानें तो ऐ दिल है मुश्किल 15 करोड़ की ओपनिंग कर चुकी है। इसकी वजह बताई जा रही है शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल की Occupancy Report में काफी अंतर होना।

ऐ दिल है मुश्किल का पहला शो सुबह साढ़े 8 बजे था लेकिन फिर भी ये शो हाउसफुल था और इसीलिए माना जा रहा है कि फिल्म अच्छी खासी ओपनिंग लेगी।

वहीं ये भी तय है कि ऐ दिल है मुश्किल, किसी भी कीमत पर शिवाय को बड़े अंतर से हराने वाली है। सूत्रों की मानें तो शिवाय की ओपनिंग केवल 7 करोड़ की है।

वहीं भारत में कुछ जगह भले ही फिल्म की रिलीज़ के विरोध में छिटपुट प्रदर्शन हुए हैं लेकिन इससे फिल्म की ओपनिंग पर कहीं कोई असर नहीं पड़ता दिख रहा है।

अब फिल्म ने वाकई कितनी कमाई की है पता नहीं लेकिन अजय देवगन की शिवाय के खिलाफ ऐ दिल है मुश्किल को ये पहली जीत निश्चित रूप से मुबारक हो।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X