BOX OFFICE: 'शिवाय' को धमाकेदार टक्कर.. लेकिन 100 करोड़ मुश्किल!
करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल रिलीज होने वाली है। यहां जानें कैसा रहेगा फिल्म का बॉक्स ऑफिस हाल।
करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' 28 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा स्टारर यह फिल्म महीनों से सुर्खियां बटोर रही है और हर प्रमोशन के साथ दर्शकों का उत्साह बढ़ा रही है।
हालांकि फिल्म को काफी विरोध का सामना भी करना पड़ा है। लेकिन सभी मुश्किलों को पार कर अब फिल्म शानदार ओपनिंग के लिए तैयार है। बता दें, ऐ दिल है मुश्किल अजय देवगन की फिल्म शिवाय से क्लैश हो रही है। जिसका खामियाजा इसे ओपनिंग डे पर तो जरूर भुगतना पड़ेगा।
बॉक्स ऑफिस PREDICTION: अजय देवगन की 'शिवाय'.. बपंर ओपनिंग!

काफी सालो के बाद करण जौहर एक बार फिर बतौर निर्देशक सामने आ रहे हैं। लिहाजा, उनके खास फैंस काफी उम्मीद लगा बैठे हैं। ट्रेड एनालिस्टों की मानें तो विरोध के बावजूद फिल्म को 10-12 करोड़ तक की ओपनिंग मिल सकती है। यानि की फिल्म ओपनिंग के मामले में ऐ दिल है मुश्किल.. शिवाय से पीछे रहेगी।
बहरहाल, यहां देखते हैं 'ऐ दिल है मुश्किल' का कैसा रहेगा बॉक्स सफर-


Click it and Unblock the Notifications