#BoxOffice: 100 पर हिट और 135 करोड़ से 2016 की आखिरी सुपरहिट!
ऐ दिल है मुश्किल की कमाई आखिरकार 100 करोड़ पहुंच गई है। लेकिन क्या फिल्म सुपरहिट हो पाएगी? या फिर हो जाएगी ब्लॉकबस्टर?
करण जौहर 4 साल बाद एक धमाकेदार स्टारकास्ट के साथ लौटे थे और यही कारण था कि ऐ दिल है मुश्किल साल की सबसे ज़्यादा चर्चित फिल्म थी। कारण कई और भी थे जैसे कि फवाद खान। ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर की पेयरिंग। सैफ अली खान का कैमियो रोल।
खैर, फिल्म की सारी चर्चा तब निगेटिव हो गई जब करण जौहर ने बॉक्स ऑफिस पर शिवाय के साथ जंग छेड़ने का फैसला कर लिया। फैसला शायद इसलिए था कि फिल्म को दीवाली रिलीज़ मिले। लेकिन फिर उड़ी हमले, पाकिस्तानी आर्टिस्ट, केआरके, ऐ दिल है मुश्किल निगेटिव होती चली गई।

फिल्म के लिए अच्छे दिन की शुरूआत हो चुकी थी इसकी ओपनिंग से। फिल्म ने लगभग 13 करोड़ की ओपनिंग ली। और अब फिल्म 102 करोड़ कमा कर हिट की श्रेणी में आ चुकी है।
वहीं फिल्म की निगेटिव पब्लिसिटी कहिए या फिर फिल्म लोगों को पसंद आई हो, लेकिन फिल्म को लेकर मिला जुला रिस्पॉन्स दर्शकों को सिनेमाघर तक खींच कर ले गया।
[20 साल से सुपरस्टार लेकिन अब मिली पहली 100 करोड़ी फिल्म!]
हालांकि शिवाय की कमाई के कुछ धोखे थे जो किसी की समझ नहीं आए लेकिन कोई भी पैंतरा ऐ दिल है मुश्किल को पीछे करने के काम नहीं आया। नतीजा ये था कि 10 दिन में फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई।
वहीं फिल्म के इंटरनेशनल ऑडियंस ने फिल्म का काफी साथ दिया और फिलहाल फिल्म लगभग 215 करोड़ ओवरऑल की कमाई कर चुकी है। तो जानिए कैसे होगी फिल्म सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर -


Click it and Unblock the Notifications













