टाईगर 3 और पठान का धमाकेदार बॉक्स ऑफिस प्लान, टिकट नहीं कटाया तो आप भी पछताएंगे

आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स ने अपनी चार बहुप्रतीक्षित फिल्म - बंटी और बबली 2, पृथ्वीराज, जयेशभाई जोरदार और शमशेरा के साथ थिएटर और ओटीटी का परफेक्ट बैलेंस बना लिया है जहां थिएटर में रिलीज़ होने के चार हफ्तों बाद ही ये फिल्में अमेज़ॉन प्राईम वीडियो पर स्ट्रीम होने लगेंगी।

लेकिन ब्लॉकबस्टर स्टारकास्ट से सजी यशराज फिल्म्स की दो महत्त्वाकांक्षी फिल्मेें पठान और टाईगर 3 के लिए आदित्य चोपड़ा ने बिल्कुल अलग प्लान तैयार किया है। इस प्लान के मुताबिक, पठान और टाईगर 3 आठ हफ्तों तक केवल थिएटर में चलेंगी। आठ हफ्तों से पहले इन्हें स्ट्रीम करने का अधिकार किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म के पास नहीं होगा।

Pathan, Tiger 3

गौरतलब है कि पठान और टाईगर 3 यशराज फिल्म्स की सबसे महंगी फिल्में हैं। जहां पठान से शाहरूख खान की वापसी की तैयारी हो रही है वहीं टाईगर 3 के साथ सलमान खान - कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की धमाकेदार तिकड़ी, परदे पर तबाही मचाने आ रही है। दोनों ही फिल्मों को 2022 के अंत में रिलीज़ करने का प्लान बनाया गया है। और दोनों ही फिल्मों से बेहतरीन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है।

ऐसे में आदित्य चोपड़ा नहीं चाहते कि 4 ही हफ्तों में थिएटर से ओटीटी पर आकर ये फिल्में, दर्शकों से बेहतरीन सिनेमा का अनुभव छीन लें और बॉक्स ऑफिस से धुंआधार कलेक्शन का मौका। इसलिए, आदित्य चोपड़ा ने पठान और टाईगर 3 के लिए 8 हफ्तों का ब्लैंकेट विंडो चुना है। यानि कि अगर आप थिएटर की जगह, ओटीटी पर ये दोनों फिल्में देखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको काफी लंबा इंतज़ार करना होगा।

क्या पूरी हो पाएगी पठान?

क्या पूरी हो पाएगी पठान?

इस समय शाहरूख खान, अपने बेटे आर्यन खान को लेकर काफी परेशान हैं। ऐसे में उनकी दोनों फिल्में - पठान और अटली की लायन की शूटिंग रूकी हुई है। पठान की शूटिंग शाहरूख खान पिछले साल से कर रहे हैं। ये एक बड़े बजट की एक्शन फिल्म है और चूंकि ये शाहरूख खान का कमबैक होगा इसलिए इस फिल्म के लिए फूंक फूंक कर कदम रखे जा रहे थे। माना जा रहा था कि गिरफ्तारी से पहले, आर्यन खान खुद इस फिल्म के एक्शन सीन सुपरवाईज़ कर रहे थे। लेकिन अब जब फिल्म की शूटिंग अटक चुकी हैं तो देखना है कि फिल्म समय पर बनकर तैयार हो पाती है या नहीं।

टाईगर 3 की धमाकेदार तैयारी

टाईगर 3 की धमाकेदार तैयारी

बात करें टाईगर 3 की तो सलमान खान की इस फिल्म के लिए धमाकेदार तैयारी चल रही है। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं मनीष शर्मा। जिन्होंने बैंड बाजा बारात से अपना डेब्यू किया था और शाहरूख खान की फैन से तारीफें और कटाक्ष दोनों बटोरे थे। ये फिल्म मनीष शर्मा के लिए भी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी भारी भरकम एक्शन करते नज़र आएंगे। सूत्रों की मानें तो इमरान हाशमी के एंट्री सीन पर ही 10 करोड़ से ज़्यादा का खर्च किया जा रहा है।

आदित्य चोपड़ा का स्पाई यूनिवर्स

आदित्य चोपड़ा का स्पाई यूनिवर्स

दिलचस्प है कि पठान और टाईगर 3 के साथ आदित्य चोपड़ा, एक अलग स्पाई यूनिवर्स बनाने जा रहे हैं। पठान के लिए सलमान खान अपने टाईगर अवतार में कैमियो शूट कर चुके हैं। वहीं सब कुछ ठीक रहा तो शाहरूख खान भी सलमान खान की टाईगर 3 में अपने अपने पठान अवतार में ही एक कैमियो शूट करेंगे। खबरें ये भी हैं कि पठान और टाईगर की इस स्पाई यूनिवर्स में जल्दी ही जुड़ सकते हैं अपनी फिल्म वॉर के किरदार के साथ ऋतिक रोशन। ऋतिक रोशन की वॉर सीक्वल की तैयारी भी इसी लाईन पर की जा रही है।

दो फिल्में - दो विलेन

दो फिल्में - दो विलेन

फिलहाल तो पठान और टाईगर 3 यशराज फिल्म्स की सबसे महत्त्वाकांक्षी फिल्में हैं। इन दोनों ही फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है। खासतौर से इसलिए क्योंकि जहां इन दो फिल्मों में दो सुपरस्टार हीरो के किरदार में हैं तो दो और सुपरस्टार जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी विलेन के किरदारों में। इसके अलावा इन दो फिल्मों को पूरा करती हैं सुपरस्टार अभिनेत्रियां दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ। वो भी एक्शन अवतार में।

2022 होगा यशराज फिल्म्स का साल

2022 होगा यशराज फिल्म्स का साल

2022 पूरी तरह से यशराज फिल्म्स का साल होगा। जहां साल की शुरूआत में ही यशराज फिल्म्स तीन बैक टू बैक फिल्मों के साथ धमाका करेगी - जनवरी में पृथ्वीराज, फरवरी में जयेशभाई जोरदार और मार्च में शमशेरा। वहीं दीवाली और क्रिसमस के लिए यशराज फिल्म्स ने पठान और टाईगर 3 की प्लानिंग कर ली है। ऐेसे में इन पांच फिल्मों के साथ यशराज फिल्म्स बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर सकती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X