Adipurush Worldwide Box Office Day 1 Collection: प्रभास के सुपरस्टारडम का बोलबाला, 140 करोड़ की बंपर ओपनिंग

Adipurush Worldwide Box Office Day 1 Collection: ओम राउत की आदिपुरुष ने अपने ओपनिंग के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार नंबर्स दर्ज किए हैं। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ओवरसीज में भी फिल्म ने दमदार शुरुआत ली है। कोई शक नहीं कि प्रभास का स्टारडम फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है।
आदिपुरुष ने गुरुवार को उत्तरी अमेरिका के प्रीमियर में 900 हजार डॉलर की कमाई की थी। खास बात है कि ओवरसीज में भी फिल्म के तेलुगु वर्जन का ही दबदबा दिख रहा है।
ओवरसीज में आदिपुरुष की कमाई
रिपोर्ट्स की मानें तो आदिपुरुष ने शुक्रवार को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ (gross) तक का कुल कलेक्शन किया है। जी हां, प्रभास, कृति सनोन और सैफ अली खान स्टारर इस फिल्म ने जहां भारत में 85-90 करोड़ (nett) तक का कलेक्शन किया है, वहीं ओवरसीज में सभी भाषाओं को मिलाकर 35 करोड़ (nett) तक की ओपनिंग दी है।
तेलुगु राज्यों में प्रभास का तहलका
भारत की बात करें तो, तेलुगु राज्यों से आदिपुरुष को प्रभास के स्टारडम का जबरदस्त फायदा मिला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने तेलुगु राज्यों से 40 करोड़ के लगभग का कारोबार किया है। वहीं, तमिल में 1.5 से 2 करोड़, मलयालम में 40 लाख और कन्नड़ में 30 लाख तक की कमाई की है। लिहाजा, फिल्म ने ओपनिंग डे (शुक्रवार) पर 85 से 90 करोड़ तक का कलेक्शन किया है।
फिलहाल आदिपुरुष का कलेक्शन वीकेंड पर काफी ऊपर जा सकता है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म पूरे भारत भर में पहले तीन दिनों में ही 300 करोड़ तक का आंकड़ा पार कर सकती है। हालांकि फिल्म को काफी निगेटिव प्रतिक्रियाओं का भी सामना करना पड़ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications