Adipurush Box Office Day 8 Collection: सिनेमाघरों में नहीं जा रहे हैं दर्शक, फिल्म के शोज हुए कैंसिल

adipurush-shows-cancelled-due-to-poor-box-office-collection-prabhas-starrer-records-lowest-on-day-8

Adipurush Box Office Day 8 Collection: ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष अब सिनेमाघरों में अपने आखिरी दिन गिन रही है। बॉक्स ऑफिस पर सोलो रिलीज और आस पास कोई कंपिटिशन ना होने के बावजूद दर्शकों ने फिल्म को पूरी तरह से नकार दिया है।

प्रभास, कृति सनोन और सैफ अली खान स्टारर इस फिल्म ने आठवें दिन यानि की शुक्रवार को सभी भाषाओं को मिलाकर लगभग 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह आठ दिन में हुई इसकी सबसे कम कमाई है। इसी के साथ 8 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 263.30 करोड़ तक का रहा है। जाहिर है कि अब फिल्म के लिए 300 करोड़ तक पहुंच पाना भी मुश्किल है।

कैंसिल किये जा रहे हैं आदिपुरुष के शोज

फिल्म के बॉक्स ऑफिस का हाल देखते हुए ही देशभर में आदिपुरुष के शोज में भारी कमी दिखी है। फिल्म के कई शोज कैंसिल कर दिये गए हैं। यहां तक की प्रदर्शक भी फिल्म के प्रति अब अपनी नाराजगी दिखा रहे हैं। वहीं, आदिपुरुष के खराब प्रदर्शन से जरा हटके जरा बचके और स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स जैसी फिल्मों को फायदा हुआ है क्योंकि पूरे देश में उनके शो बढ़ा दिए गए हैं।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ पार

रामायण पर आधारित इस फिल्म को, अपनी रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर अत्यधिक निगेटिविटी का सामना करना पड़ रहा है। भारी विवादों के बीच, भले ही निर्माताओं ने फिल्म के संवाद भी बदल दिए हैं, लेकिन अब फिल्म की वापसी नामुमकिन है। ओम राउत की ये मेगा बजट फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आखिरी सांसे गिन रही है। बता दें, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 430 करोड़ तक की कमाई कर ली है।

Read more about: adipurush box office prabhas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X