..................... Adipurush Hindi Day 1 Box Office Collection: Prabhas's film becomes second biggest opener after Pathaan - Hindi Filmibeat

Adipurush Hindi Day 1 Box Office: पठान के बाद, दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी प्रभास की आदिपुरुष, बंपर कमाई

adipurush-hindi-day-1-box-office-collection-prabhas-film-becomes-second-biggest-opener-after-pathaan

Adipurush Hindi Day 1 Box Office Collection: ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म को भले ही समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन प्रभास का स्टारडम फैंस के सिर चढ़कर बोला है, जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर भी साफ दिखा है।

शुरुआती अनुमानों के अनुसार, प्रभास और कृति सनोन स्टारर आदिपुरुष ने हिंदी में शुक्रवार को यानि की ओपनिंग दिन पर 37.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। लॉकडाउन के बाद, हिंदी में सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्मों में आदिपुरुष तीसरे नंबर पर आ चुकी है। इससे ऊपर पठान और केजीएफ 2 ने अपनी जगह पक्की कर रखी है।

वीकेंड पर धमाकेदार कमाई की उम्मीद

खास बात है कि आदिपुरुष फिलहाल मास बेल्ट से लेकर मल्टीप्लेक्स तक में अच्छी कमाई कर रही है। ट्रेड पंडितों की मानें तो वीकेंड पर यह आंकड़ा काफी ऊपर जाने वाला है। कोई शक नहीं कि शुरुआती तीन दिनों में ही फिल्म हिंदी में 100 करोड़ तक पार कर जाएगी।

पठान के बाद, दूसरे नंबर पर आदिपुरुष

साल 2023 में रिलीज हिंदी फिल्मों की रिपोर्ट देंखे आदिपुरुष, पठान के बाद दूसरे नंबर पर आती है। शाहरुख खान की पठान ने हिंदी में 55 करोड़ तक की ओपनिंग दी थी, जबकि आदिपुरुष 37.25 करोड़ तक पहुंच पाई है। हालांकि, सभी भाषाओं को मिलाकर भारत में आदिपुरुष पठान से कहीं ज्यादा आगे है।

इतना ही नहीं, बता दें कि आदिपुरुष हिंदी में प्रभास की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर है। इस लिस्ट में बाहुबली 2 ने नंबर 1 पर जगह बनाई हुई है। जबकि आदिपुरुष ने प्रभास की पिछली फिल्में साहो और राधे श्याम को पीछे छोड़ दिया है।

Read more about: adipurush box office prabhas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X