Adipurush Box Office Week 1 Collection: प्रभास की फिल्म को दर्शकों ने सिरे से नकारा, जानें पहले हफ्ते की कमाई

Adipurush Box Office Week 1 Collection: प्रभास, कृति सनोन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म आदिपुरुष को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया है। एक धमाकेदार शुरुआत के बावजूद, पहले वीकेंड के बाद ही फिल्म पूरी तरह से नीचे गिर पड़ी। जिसका नतीजा है कि एक हफ्ते में ही ओम राउत की ये मेगा बजट फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आखिरी सांसे गिन रही है।
रामायण पर आधारित इस फिल्म को, अपनी रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर अत्यधिक निगेटिविटी का सामना करना पड़ रहा है। भारी विवादों के बीच, भले ही निर्माताओं ने फिल्म के संवाद भी बदल दिए हैं, लेकिन अब फिल्म की वापसी मुश्किल है।
आदिपुरुष के एक हफ्ते की कमाई
5 भाषाओं में रिलीज हुई, ओम राउत की फिल्म का गुरुवार का कलेक्शन लगभग 5.5 करोड़ का रहा है। इसी के साथ फिल्म के पहले हफ्ते की कुल कमाई 260.55 करोड़ तक पहुंच पाया है। सिर्फ हिंदी में फिल्म की कमाई 130 करोड़ के लगभग की रही है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने एक हफ्ते में 420 करोड़ तक की कमाई कर ली है।
निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ से प्रभावित
हर दिन आदिपुरुष की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। केवल तीन दिनों में 340 करोड़ तक पहुंच के बाद, फिल्म निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ से भारी प्रभावित हुई है। आदिपुरुष को रिलीज के साथ ही काफी विवादों का सामना करना पड़ा। खासकर हनुमान के डायलॉग्स को लेकर लोगों ने बहुत आपत्ति जताई, जिसके बाद मेकर्स ने संवादों को बदलकर फिल्म दोबारा से प्रदर्शित की। लेकिन अफसोस आदिपुरुष दर्शकों को थियेटर तक आकर्षित करने में असफल रही है।


Click it and Unblock the Notifications