..................... Adipurush Box Office Day 5 Collection: Prabhas film sees a major drop, on the way to become disaster - Hindi Filmibeat

Adipurush Box Office Day 5 Collection: पांच दिनों में ही आदिपुरुष का हाल बेहाल, मंगलवार को भी फ्लॉप कलेक्शन

adipurush-box-office-day-5-collection-prabhas-film-sees-a-major-drop-on-the-way-to-become-disaster

Adipurush Box Office Day 5 Collection: आदिपुरुष जैसी मेगा बजट फिल्म का अंत ऐसा होगा, ये किसी ने नहीं सोचा होगा। ओम राउत के निर्देशन में बनी रामायण पर आधारित ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आखिरी सांसे गिन रही है। रिलीज के महज 5 दिनों में ही फिल्म का हाल बेहाल दिख रहा है।

मंगलवार को आदिपुरुष ने भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर 10 करोड़ के लगभग की कमाई की है। लिहाजा, पहले 5 दिनों में, आदिपुरुष का कुल कलेक्शन 247-249 करोड़ तक का रहा है। एक औसत बजट वाली फिल्म के लिए, ये संख्या बहुत बड़ी है, लेकिन सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक के लिए ऐसा कलेक्शन निराशाजनक है।

फ्लॉप होने की राह पर आदिपुरुष

मंगलवार की कलेक्शन के साथ, ऐसा लगता है कि प्रभास, कृति सनोन और सैफ अली खान अभिनीत इस फिल्म के लिए अब खेल खत्म हो गया है और बुधवार यह संख्या 10 करोड़ से नीचे जाने की उम्मीद है।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 5 दिनों में 400 करोड़ के पास पहुंच चुकी है। ऐसे में फिल्म का हिट होना काफी मुश्किल दिखता है। बता दें, आदिपुरुष 500 से 600 करोड़ के बजट पर बनी फिल्म है। लिहाजा, फिल्म को हिट का दर्जा पाने के लिए कम से कम 1000 करोड़ क्लब में शामिल होना था, लेकिन फिलहाल फिल्म के लिए इस आंकड़े को पाना असंभव लगता है।

दर्शकों ने नकार दी फिल्म

आदिपुरुष में रामायण के किरदारों के चित्रण से लेकर फिल्म के संवाद और वीएफएक्स तक को.. दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया है। ट्रेड पंडितों की मानें तो हिंदी में अब फिल्म लाइफटाइम कलेक्शन ज्यादा से ज्यादा सिर्फ 160-170 करोड़ तक पहुंच सकता है।

Read more about: adipurush box office prabhas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X