Adipurush Box Office Day 2: दूसरे दिन 30% गिरावट के बाद भी आदिपुरूष का कलेक्शन 150 करोड़ पार

Adipurush Box Office Day 2 Early Estimates: प्रभास के आदिपुरुष ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 93 करोड़* की शानदार शुरुआत करके सभी को चौंका दिया है। इस तरह के शुरुआती दिन के बाद, मिले जुले रिव्यू और रेटिंग के कारण फिल्म को दूसरे दिन गिरावट की उम्मीद है। माना जा रहा है कि फिल्म दूसरे दिन बड़ी गिरावट दर्ज करेगी।
पहले दिन जबरस्त ओपनिंग
जबरदस्त ओपनिंग देखने के बाद अब माना जा रहा है कि फिल्म को मिले रिव्यू का असर सीधे इसके बॉक्स ऑफिस पर बड़ता दिखाई देने वाला है। बेशक, प्रभास के स्टारडम ने शुरुआती दिन बड़ी उपलब्धि हासिल करने में प्रमुख भूमिका निभाई। आज के बाद से सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कैसे वर्ड ऑफ माउथ फैक्टर चलन में आता है।
निगेटिव रिव्यू से पड़ेगा बुरा असर
शुरुआती रुझानों के अनुसार, आदिपुरुष दूसरे दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस (सभी भाषाओं) पर 60-62 करोड़ की कमाई की है, जो कुल मिलाकर 153-155 करोड़ की कमाई कर रहा है। हर दूसरी बड़ी फिल्म की तरह, प्रभास स्टारर के तेलुगू वर्जन में भी आज एक शानदार दिन देखने के बाद एक बड़ी गिरावट देखी गई। दूसरी ओर, हिंदी वर्जन मजबूत हो रहा है। अन्य सभी वर्जन बहुत कम बॉक्स ऑफिस में कॉन्ट्रीब्यूट कर रहे हैं।
35-33% की बड़ी गिरावट
अगर पहले दिन के 93 करोड़ की तुलना में, आदिपुरुष ने 35-33% की महत्वपूर्ण गिरावट देखी है। जैसा कि रविवार (फर्स्ट वीकेंड) को कलेक्शन में उछाल दिखाने की उम्मीद है, इस समय फिल्म के भाग्य की भविष्यवाणी करना वास्तव में कठिन है और यह देखना दिलचस्प होगा कि सोमवार कैसा रहता है। हालांकि माना जा रहा है कि 30-35 प्रतिशत की गिरावट के बाद भी फिल्म 150 करोड़ पार कर सकती है।
फिल्म की कमाई के आंकड़ो के लिए जुड़े रहे फिल्मीबीट के साथ...


Click it and Unblock the Notifications