Adipurush Box Office Collection Day 6: हनुमान के बदले डायलॉग का भी नहीं दिखा कमाल, प्रभास की फिल्म का निकला दम

adipurush-box-office-collection-day-6-prabhas-film-face-complete-rejection-crosses-250-crore-india

Adipurush Box Office Collection Day 6: प्रभास, कृति सनोन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर आखिरी सांसे ले रही है। बुधवार को बदले संवाद के साथ फिल्म सिनेमाघरों में लगाई गई थी, जिसके बाद उम्मीद थी कि आंकड़ों में थोड़ी सुधार देखने को मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

आदिपुरुष को रिलीज के साथ ही काफी विवादों का सामना करना पड़ा। खासकर हनुमान के डायलॉग्स को लेकर लोगों ने बहुत आपत्ति जताई, जिसके बाद मेकर्स ने संवादों को बदलकर फिल्म दोबारा से प्रदर्शित की। लेकिन अफसोस आदिपुरुष दर्शकों को थियेटर तक आकर्षित करने में असफल रही है।

6 दिनों में 250 करोड़ पार

अपने छठे दिन, यानि की बुधवार को ओम राउत की फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर 8 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की अब तक कुल कमाई 254-255 करोड़ तक पहुंच चुकी है। जबकि सिर्फ हिंदी वर्जन की बात करें तो, 6 दिनों में फिल्म ने 127 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया है। हिंदी में बुधवार को फिल्म ने 3.50 करोड़ तक का बिजनेस किया है।

300 करोड़ क्लब में एंट्री मुश्किल

अब उम्मीद की जा रही है कि आदिपुरुष अपने शुरुआती सप्ताह में 260 करोड़ तक पहुंच पाएगी। इसी के साथ फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन मुश्किल से 300 करोड़ तक पहुंच पाएगा। यह आंकड़ा उस फिल्म के लिए काफी आश्चर्यजनक है, जिसने शुरुआती वीकेंड में 220 करोड़ तक का कारोबार कर लिया था।

कम किये टिकट के दाम

बता दें, आदिपुरुष का बॉक्स ऑफिस हाल देखते हुए फिल्म के मेकर्स ने 3 वर्जन के लिए भी टिकटों के दाम घटाकर 150 रूपए कर दिये हैं। 22 जून और 23 जून को 'आदिपुरुष' की 3D की टिकट्स सिर्फ 150 रुपए में मिलेंगी। खास बात है कि आदिपुरुष 600 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनी फिल्म है।

More from Filmibeat

Read more about: adipurush box office prabhas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X