Adipurush बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ पार, लेकिन हिट होने के लिए करनी होगी इतने करोड़ की कमाई!

Adipurush Box Office Collection and Profit: ओम राउत के निर्देशन में बनी आदिपुरुष ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत भले ही अच्छी की थी, लेकिन पहले वीकेंड के बाद से ही फिल्म सभी की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए औंधे मुंह गिर चुकी है। यहां तक की आदिपुरुष को अब बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में गिना जाने लगा है।
प्रभास, कृति सनोन और सैफ अली खान स्टारर आदिपुरुष ने 6 दिनों में भारत में 255 करोड़ का कलेक्शन किया है। ग्रास कलेक्शन देखा जाए तो यह लगभग 300.90 करोड़ के बराबर है। वहीं, ओवरसीज में फिल्म ने 48 करोड़ तक की कमाई की है। यानि की फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 348.90 करोड़ तक पहुंच चुका है।
नुकसान से बचने के लिए करनी होगी 251 करोड़ की कमाई
रिपोर्ट के मुताबिक, आदिपुरुष को ब्रेक ईवन के लिए यानि की नुकसान से बचने के लिए 600 करोड़ की कमाई करनी होगी। लेकिन फिलहाल फिल्म की स्थिति देखते हुए यह असंभव है। फिल्म को हिट होने के लिए अभी भी 251.10 करोड़ की कमाई करनी होगी, जहां तक पहुंचना आदिपुरुष के लिए मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है।
आदिपुरुष की रिलीज से पहले उम्मीद की जा रही थी कि ये फिल्म बॉलीवुड की अगली 1000 करोड़ी फिल्म साबित होगी। लेकिन अफसोस, दर्शकों ने फिल्म को सिरे से नकार दिया। अपने छठे दिन, यानि की बुधवार को ओम राउत की फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर महज 8 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया है। फिलहाल फिल्म के लिए सभी भाषाओं को मिलाकर भी 400 करोड़ तक पहुंचना मुश्किल है।


Click it and Unblock the Notifications











