..................... Adipurush Box Office Advance Booking Day 1: Prabhas' film to have bumper opening, sold more than 35000 tickets - Hindi Filmibeat

Adipurush Advance Booking Day 1: बंपर ओपनिंग देने वाली है प्रभास स्टारर आदिपुरुष, तगड़ी एडवांस बुकिंग- रिपोर्ट

adipurush-box-office-advance-booking-day-1-prabhas-film-bumper-opening-sold-more-than-35000-tickets

Adipurush Box Office Advance Booking: साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में एक रही आदिपुरुष अब अपनी रिलीज से बस कुछ ही दिनों दूर है। प्रभास, कृति सैनन और सैफ अली खान स्टारर ये फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। बता दें, फिल्म की रिलीज से 5 दिनों पहले ही, यानि की 11 जून से भारत में इसकी एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है।

ओम राउत के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के लिए काफी अहम मानी जा रही है। खासकर इसीलिए भी क्योंकि ये 500 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार हुई है। इस फिल्म से ट्रेड पंडितों को काफी उम्मीद है।

पहले दिन की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

फिल्म के पहले दिन के एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट सामने आ चुकी है और आंकड़े देखकर कोई शक नहीं कि आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग देने वाली है। 24 घंटे पूरे होने से पहले ही फिल्म ने शानदार आंकड़ों के साथ अपना जलवा दिखा दिया है। रविवार रात (11:30 बजे) तक, प्रभास स्टारर फिल्म ने अकेले हिंदी मार्केट से 1.40 करोड़ की कमाई कर ली है। इसमें 3डी वर्जन से 1.35 करोड़ ग्रॉस शामिल हैं, जो 36,000 से अधिक टिकटों की बिक्री के बराबर है।

पहले दिन बिके इतने करोड़ के टिकट

वहीं, तेलुगु वर्जन में, आदिपुरुष ने 20 लाख की ग्रॉस कमाई की है, जबकि वहां फिलहाल पूरे तौर पर एडवांस बुकिंग की शुरुआत भी नहीं हुी है। कुल मिलाकर, फिल्म ने पूरे देश में पहले दिन (सभी भाषाओं सहित) 1.62 करोड़ रुपये के टिकट बेचे हैं।

देखना दिलचस्प होगा कि आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे के मामले में कहां तक पहुंच पाती है। बता दें, फिल्म भारत में 65000 से भी ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है। खास बात है कि इससे पहले शाहरुख खान की पठान देशभर में 5500 स्क्रीन रिलीज के साथ इस मामले में टॉप पर थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X