Adipurush Advance Booking Report: रिलीज से पहले ही प्रभास की फिल्म ने कर ली मोटी कमाई, बिके इतने लाख टिकट

Adipurush Advance Booking Report: प्रभास और कृति सैनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष का क्रेज हर तरफ देखने को मिल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है और रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है। रामायण पर आधारित इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार था।
आदिपुरुष देशभर में लगभग 6200 स्क्रीन पर 2डी और 3डी वर्जन में रिलीज हो रही है। एडवांस बुकिंग रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने अब तक वीकेंड के लिए 1.50 लाख टिकट बेचकर तगड़ी कमाई कर ली है।
प्रभास, कृति सैनन और सैफ अली खान स्टारर ये फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ओम राउत की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के लिए काफी अहम मानी जा रही है। खासकर इसीलिए भी क्योंकि ये 500 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार हुई है। इस फिल्म से ट्रेड पंडितों को काफी उम्मीद है।
एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
फिल्म की एडवांस बुकिंग 11 जून से शुरु हो चुकी है। और आंकड़ों को देखकर कहा जा सकता है कि आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग देने वाली है। फिल्म ने हिंदी वर्जन के लिए तीन नेशनल चेन्स में 1.13 लाख टिकट बेचे हैं। फिल्म के लिए ये अच्छे नंबर हैं और गुरुवार रात तक तीनों चेन में 2 लाख 50 हजार टिकट की रेंज में एडवांस बुकिंग के साथ बंद होने की उम्मीद है।
फिल्म देगी 100 करोड़ की ओपनिंग
आदिपुरुष ने एडवांस बुकिंग से सभी भाषाओं को मिलाकर अब तक 5 करोड़ तक की कमाई कर ली है। बॉक्स ऑफिस ओपनिंग की बात करें तो हिंदी बेल्ट में फिल्म लगभग 25-30 करोड़ की ओपनिंग दे सकती है। लेकिन साउथ में यह बंपर कमाई की उम्मीद कर रही है। ट्रेड पंडितों की मानें तो आदिपुरुष पहले दिन 100 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications