बॉक्स ऑफिस 2018: इन 10 सुपरस्टार्स ने की 100 करोड़ क्लब में एंट्री, फिर भी कोई हिट तो कोई सुपरफ्लॉप
बॉलीवुड के लिए 2018, बॉक्स ऑफिस के लिहाज़ से बेहद दिलचस्प रहा। जहां एक से एक बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धराशाई हुईं तो वहीं छोटी छोटी फिल्मों ने लोगों की सोच से परे जमकर कमाई की। कई छोटी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा आसन जमाया कि उनकी आंधी में बाकी स्टार्स दूर दूर तक दिखाई ही नहीं दिए।
इस साल बॉक्स ऑफिस की दो सबसे बड़ी सुपरस्टार फ्लॉप थीं सलमान खान की फिल्म रेस 3 और आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंंदुस्तान। लेकिन दिलचस्प ये है कि इन दोनों ही फिल्मों ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली। वहीं बॉबी देओल के लिए भले ही ये फ्लॉप एंट्री क्यों ना रही हो।

इसके अलावा, 2018 कुछ स्टार्स के लिए बहुत शुभ रहा। ये स्टार्स अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतते आए हैं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर हमेशा धराशाई हो जाते थे। दर्शक इनकी फिल्में बेहद पसंद करते थे लेकिन इसके बावजूद इन फिल्मों की बॉक्स ऑफिस कमाई अच्छी नहीं रहती थी।
लेकिन 2018, अभिनय और कंटेंट दोनों को पूरी इज़्जत और सम्मान के साथ बढ़ावा देता दिखा। यहां तक कि बॉक्स ऑफिस पर भी केवल कंटेंट और अच्छा अभिनय बिका। देखिए, 2018 किन स्टार्स ने ली 100 करोड़ क्लब में एंट्री -


Click it and Unblock the Notifications