BCD 2 Box Office- 14 करोड़ के बेहतरीन कलेक्शन के साथ..नाच मेरी जां नाच..
वरुण धवन, श्रृद्धा कपूर और प्रभु देवा की फिल्म एबीसीडी 2 ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तूफान सा ला दिया। फिल्म ने पहले दिन करीब 14 करोड़ की कमाई की जो कि साल की अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई है। एबीसीडी 2 से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं और आखिरकार फिल्म उन उम्मीदों पर खरी उतरी।
जयपुर और गुजरात में एबीसीडी 2 की शुरुआत बेहतरीन रही। इसके अलावा दिल्ली व पंजाब के कुछ हिस्सो में एबीसीडी 2 के पहले दिन के शोज काफी बेहतरीन रहे। मुंबई में भारी बारिश के बावजूद लोग एबीसीडी 2 देखने पहुंचे और इसके लिए खुद वरुण धवन ने सभी को धन्यवाद कहा। वरुण ने ट्वीट किया "हेलो..मैं बहुत खुश हूं कि आप लोग बारिश के बावजूद आप लोग फिल्म देखने आए। आपका प्यार ही मेरे लिए मेरी दुनिया है।"
एबीसीडी 2 के पहले दिन के परफॉर्मेंस को देखकर तरन आदर्श ने ट्वीट किया एबीसीडी 2 ने इंडिया में बेहतरीन शुरुआत की है। साथ ही यूएी और जीसीसी में भी फिल्म को बेहतरीन रिस्पॉंस मिला है। फिल्म ने कुल 86 लाख का कलेक्शन किया पहले दिन।
ट्रेड अनालिस्ट का मानना है कि एबीसीडी 2 जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा भी आसानी से पार कर लेगी। चूंकि बजरंगी भाईजान से पहले अभी फिल्हाल एबीसीडी 2 के पास एक हफ्ता है। उम्मीद है कि एबीसीडी 2 इस हफ्ते का पूरा फायदा उठाकर अपने कलेक्शन में बढ़ोतरी करेगी।


Click it and Unblock the Notifications












