Box Office एबीसीडी 2 ने 11 दिन में कमाए 91 करोड़, बेबी भी फेल
वरुण धवन और श्रृद्धा कपूर की एबीसीडी 2 ने अभी तक रिलीज को दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। अभी तक कुल 11 दिनों में एबीसीडी 2 की कुल कमाई है 91.66 करोड़।
दूसरे सोमवार को एबीसीडी का बॉक्स कलेक्शन रहा 2.75 करोड़। इस बेहतरीन कलेक्शन के पीछे वजह बताई जा रही है कि एबीसीडी के बाद से कोई भी ऐसी फिल्म रिलीज नहीं हुई जिसके लिए दर्शक उत्साहित हों। इससे पहले रिलीज हुई हमारी अधूरी कहानी, दिल धड़कने दो दर्शकों को कुछ खास नहीं भाई।
इसके अलावा इस हफ्ते भी एबीसीडी 2 को टक्कर देने के लिए कोई फिल्म नहीं रिलीज हो रही है। अब सीधे दो हफ्तों बाद सलमान खान की बजरंगी भाईजान ही एबीसीडी के बॉक्सऑफिस तूफान को थाम सकती है।
फिल्हाल जल्द ही एबीसीडी 2 अक्षय कुमार की फिल्म बेबी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 95 करोड़ को भी पीछे छोड़कर तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के बाद दूसरे नंबर की टॉप कलेक्शन वाली फिल्म बन जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications














