Box Office एबीसीडी 2 का कहर..तीन दिन में 50 करोड़ के पास!
वरुण धवन और श्रृद्धा कपूर की फिल्म एबीसीडी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत की है। एबीसीडी 2 ने पहले ही दिन करीब 14 करोड़ की कमाई की और तीसरे दिन तक आते आते इसकी कमाई में काफी बढ़ोतरी हो गयी। अभी तक एबीसीडी 2 ने कुल तीन दिनों में 46 करोड़ की कमाई करके बॉलिवुड की अब तक की रिलीज कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
एबीसीडी 2 को लेकर दर्शको में काफी उत्साह था लेकिन ये अंदाजा नहीं था कि फिल्म साल की अभी तक की हिट फिल्मों को भी पछाड़ देगी। अभी तक एबीसीडी 2 ने दिल धड़कने दो, गब्बर इज बैक, पीकू फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
वरुण धवन और श्रृद्धा कपूर के लिये ये वाकई बड़ी बात है कि उन्होने अपने कई सीनियर सितारों की सफल फिल्मों से बढ़त हासिल की है। आइये एक नज़र डालते हैं उन फिल्मों पर जिन्हें एबीसीडी 2 अभी तक पीछे छोड़ चुकी है।
More from Filmibeat
abcd 2 varun dhawan shraddha kapoor prabhu deva bollywood एबीसीडी 2 प्रभु देवा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन श्रृद्धा कपूर वरुण धवन बॉलिवुड


Click it and Unblock the Notifications











