Box Office एबीसीडी 2- दो दिन में 29 करोड़
वरुण धवन और श्रृद्धा कपूर की फिल्म एबीसीडी 2 ने रिलीज के दो दिनों में कुल 29 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म एक डांस कॉम्पीटीशन पर आधारित है और हर एक डांस सीक्वेंस बेहद ही खूबसूरत हैं। एबीसीडी 2 ने पहले दिन करीब 14 करोड़ का बिजनेस किया और दूसरे दिन 15 करोड़ का कलेक्शन रहा।
मुंबई में भारी बारिश के चलते फिल्म के कलेक्शन पर थोड़ा प्रभाव पड़ा और कलेक्शन उम्मीद के अनुसार कम रहा। वहीं दिल्ली व कोलकाता व यूपी के कुछ हिस्सों में एबीसीडी 2 को काफी अच्छा रिस्पॉंस मिला।
अगले हफ्ते भी किसी बड़ी फिल्म के रिलीज ना होने के चलते ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि एबीसीडी 2 के कलेक्शन में बढ़ोतरी होगी। अभी तक एबीसीडी 2 साल 2015 की सबसे ज्यादा फर्स्ट डे कलेक्शन वाली फिल्म है।
बॉलिवुड की तरफ से भी एबीसीडी 2 को काफी अच्छे कमेंट्स मिल रहे हैं।
abcd 2 varun dhawan shraddha kapoor bollywood एबीसीडी 2 box office बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वरुण धवन श्रृद्धा कपूर बॉलिवुड


Click it and Unblock the Notifications

