10 Years Of Aashiqui 2: श्रद्धा कपूर- आदित्य रॉय की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया था सबसे धमाकेदार रिकॉर्ड

aashiqui-2-completes-10-years-highest-profitable-film-of-bollywood-broke-box-office-records

10 Years Of Aashiqui 2: श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की सबसे चर्चित फिल्म 'आशिकी 2' को रिलीज हुए आज 10 साल पूरे हो चुके हैं। लेकिन कहना गलत नहीं होगा कि आज भी इस फिल्म को लेकर लोगों के दिल में उतना ही प्यार है। इस डायलॉग्स हों या गानें या किरदार, आशिकी 2 ने सबसे दिलों में बेहद खास जगह बना रखी है।

आशिकी 2 के साथ से एक जहां श्रद्धा और आदित्य की जोड़ी सबकी फेवरिट बन चुकी थी। वहीं, अरिजित सिंह का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा था। ये फिल्म एक म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर थी।

आदित्य रॉय कपूर नहीं थे पहली पसंद

दिलचस्प ये है कि फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, एक्टर के रोल के लिए पहली पसंद नहीं थे। आदित्य से पहले ये किरदार सुशांत सिंह राजपूत और विनोद खन्ना के बेटे साक्षी खन्ना को भी ऑफर हुआ था। लेकिन आखिर में आदित्य- श्रद्धा लॉक हो गए।

बनी थी सबसे ज़्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म- 612%

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया था कि आने वाले सालों में कोई इसके रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया। बता दें, यह उस समय की बॉलीवुड में सबसे ज़्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म साबित हुई थी। 12 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने 85.4 करोड़ का कलेक्शन किया था। यानि की फिल्म ने 612 % प्रॉफिट कमाया था। यह उस समय की सबसे मुनाफेदार फिल्म बनी और लगभग 6 सालों तक ये रिकॉर्ड आशिकी 2 के नाम ही रहा। साल 2019 में फिल्म 'उरी' ने इसके रिकॉर्ड को तोड़ा था।

श्रद्धा कपूर का दूसरा लॉन्च

इस फिल्म के साथ एक तरह से श्रद्धा कपूर को दोबारा लॉन्च किया गया था। श्रद्धा के करियर की शुरूआत 'तीन पत्ती' से हुई। इसके बाद वो यशराज फिल्म्स की 'लव का दी एंड' में दिखाई दीं। यशराज फिल्म्स के साथ श्रद्धा का तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट था जिसे तोड़कर श्रद्धा ने आशिकी 2 साईन की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X