Aankhon Ki Gustaakhiyan BOC Day 1 - मुंह के बाल गिरी शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म, कमाई को लेकर हुई ऐसी छीछालेदर

Aankhon Ki Gustakhiyaan BOC Day 1- संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर को लेकर काफी समय से चर्चा रही है और उनके डेब्यू का लोग इंतजार कर रहे थे। अब उनकी पहली फिल्म आंखों की गुस्ताखियां रिलीज हो चुकी है।
इस फिल्म में वो अभिनेता विक्रांत मैसी के साथ नजर आईं हैं। लेकिन इस फिल्म के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी हैरान करने वाला है और निश्चित ही वो काफी निराश हुई होंगी।
खबरों की मानें तो फिल्म ने 50 लाख का आंकड़ा भी नहीं छुआ है। फिल्म "आँखों की गुस्ताखियाँ" एक रोमांटिक ड्रामा है फिल्म है जिसको काफी शानदार कलाकारों के साथ बनाया गया है। फिल्म के ट्रेलर ने लोगों को काफी प्रभावित किया था।
आंखों की गुस्ताखियां की कमाई..
रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने पहले दिन महज 35 लाख रुपए का कलेक्शन किया है जो कि किसी बॉलीवुड फिल्म को लिए काफी कम है। Sacnilk की एक खबर की मानें तो फ्राइडे को फिल्म इतने ही नंबर में सिमट गई है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म वीकेंड पर क्या कमाल करती है। इस फिल्म के साथ राजकुमार राव की फिल्म मालिक का क्लैश हुआ है और इस फिल्म ने करीब 3.7 करोड़ रुपए अपने पहले दिन कमाए हैं। आंखों की गुस्ताखियां की बात की जाए तो ये साल 2025 की अबतक सबसे कम ओपनिंग देने वाली फिल्म बनकर सामने आई है। हालांकि फिल्म 12वीं फेल एक्टर विक्रांत मैसी के कंधे पर है लेकिन वो ऐसा कोई बड़ा धमाका नहीं कर पाई है।
बजट नहीं निकाल पाएगी फिल्म
बता दें कि इस फिल्म को बनाने के लिए मेकर्स ने करीब 21 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। अगर फिल्म की हालक ऐसी रही तो शायद ये अपना बजट तक नहीं निकाल पाएगी। मेकर्स को इस फिल्म के लिए काफी तगड़ा झटका लग सकता है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि फिल्म बाउंसबैक करती है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications










