..................... Aamir Khan vs Akshay Kumar, Ajay Devgn vs Tiger Shroff and 3 more Biggest box office clashes of 2022 | आमिर खान VS अक्षय कुमार, अजय देवगन VS टाइगर श्रॉफ समेत 2022 का 6 सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश - Hindi Filmibeat

आमिर खान VS अक्षय कुमार, अजय देवगन VS टाइगर श्रॉफ समेत 2022 का 6 सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश

साल 2022 फिल्मों के मामले में काफी धमाकेदार होने वाला है। लॉकडाउन की वजह से पिछले दो साल से टलती फिल्में भी इस साल सिनेमाघर में आने के लिए तैयार हैं। एक के बाद एक कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। आने वाले महीनों में बॉलीवुड के हर बड़े सितारे अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्मों के साथ आने के लिए तैयार हैं। लिहाजा, फिल्मों की लंबी लाइन होने की वजह से इस साल कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश भी हो रही हैं।

बीते हफ्ते आमिर खान ने अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के रिलीज डेट की घोषणा की है। फिल्म 11 अगस्त 2022 को रिलीज हो रही है, जिस दिन अक्षय कुमार- भूमि पेडनेकर की 'रक्षाबंधन' भी आ रही है।

aamir-khan-vs-akshay-kumar-ajay-devgn-vs-tiger-shroff-and-3-more-biggest-box-office-clashes-of-2022

जहां पहले बड़े बजट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सोलो रिलीज का इंतजार करती थीं। इस साल बड़ी से बड़ी फिल्में भी क्लैश करने को बेबस हैं क्योंकि दो सालों से बार बार पोस्टपोन की वजह से रिलीज होने वाली फिल्मों की गिनती काफी ज्यादा है।

कहीं ना कहीं इससे डिस्ट्रिब्यूटर्स और थियेटर मालिक परेशान भी हैं क्योंकि एक साथ दो बड़ी फिल्मों के आने से कलेक्शन भी प्रभावित होता है। लेकिन बॉक्स ऑफिस को फिर से रिवाइव करने के लिए बड़ी फिल्मों का आना भी जरूरी है।

यहां देंखे इस साल क्लैश होने वाली बड़ी फिल्में-

गंगूबाई काठियावाड़ी vs वलीमई

गंगूबाई काठियावाड़ी vs वलीमई

सुपरस्टार अजीत कुमार की फिल्म वलीमई 24 फरवरी को रिलीज हो रही है। इस तमिल फिल्म का हिंदी, तेलुगु और कन्नड़डब वर्जन भी सिनेमाघरों में लाया जाएगा। वहीं, 25 फरवरी को आ रही संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी'। आलिया भट्ट की इस फिल्म को भी काफी बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा।

राधे श्याम vs द कश्मीर फाइल्स

राधे श्याम vs द कश्मीर फाइल्स

वहीं, 11 मार्च को आ रही है प्रभास- पूजा हेगड़े स्टारर रोमांटिक फिल्म 'राधे श्याम'.. और अनुपम खेर- मिथुन चक्रवर्ती स्टारर सच्ची घटनाओं पर आधारित 'द कश्मीर फाइल्स'। हालांकि दोनों ही फिल्में एक दूसरे से काफी ज्यादा अलग है.. जिससे बॉक्स ऑफिस पर ना के बराबर प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।

रनवे 34 vs हीरोपंती 2

रनवे 34 vs हीरोपंती 2

इस साल ईद पर सलमान खान तो नहीं.. लेकिन उनके बदले दो बड़ी फिल्मों का क्लैश होने वाला है। एक है अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, रकुलप्रीत स्टारर 'रनवे 34' .. जिसके सामने आ रहे हैं हीरोपंती 2 के साथ टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया। दोनों फिल्में ईद पर बॉक्स ऑफिस पर तलहका मचा सकती हैं।

जर्सी vs केजीएफ 2

जर्सी vs केजीएफ 2

14 अप्रैल को पहले लाल सिंह चड्ढा आ रही थी.. लेकिन आमिर खान ने रिलीज डेट आगे बढ़ा दिया। उनके आगे होते ही अब 14 अप्रैल को आ रही है शाहिद कपूर की जर्सी.. जिसके सामने होगी साउथ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'केजीएफ 2'।

अनेक vs मिशन मजनू

अनेक vs मिशन मजनू

13 मई को होने वाली है आयुष्मान खुराना की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'अनेक' और सिद्धार्थ मल्होत्री- रश्मिका मंदाना स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म 'मिशन मजनू' के बीच भिड़ंत।

लाल सिंह चड्ढा vs रक्षाबंधन

लाल सिंह चड्ढा vs रक्षाबंधन

11 अगस्त को यानि की स्वतंत्रता दिवस वाले वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने आ रहे हैं 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ आमिर खान- करीना कपूर और फिल्म 'रक्षाबंधन' के साथ अक्षय कुमार- भूमि पेडनेकर..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X