BOX OFFICE: ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का एक हफ्ता पूरा- औंधे मुंह गिर चुकी है फिल्म- सुपरफ्लॉप
आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है। फिल्म ने 7 दिनों में 135 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। साफ है कि 200 करोड़ से ऊपर के बजट पर बनी यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है। आमिर खान और उनके फैंस के लिए यह किसी झटके से कम नहीं। ठग्स ऑफ हिंदुस्तान कहानी के मामले में बेदम निकली।
52 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग के बाद.. दूसरे दिन से ही ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के कलेक्शन में भारी गिरावट आ गई। दर्शकों ने आमिर- अमिताभ की जोड़ी के बावजूद फिल्म को पूरी तरह से नकार दिया। पीके, दंगल जैसी फिल्म के बाद ठग्स का यह हाल देखना हैरान करता है। साथ ही निर्माता- निर्देशकों को सचेत भी.. आज के दर्शकों को सुपरस्टार नहीं कहानी चाहिए।

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन ज्यादा से ज्यादा 150-155 करोड़ तक जा सकता है। कई सिनेमाघरों से फिल्म को उतार दिया गया है। 5000 स्क्रीन पर शुरु हुई यह फिल्म धीरे धीरे सिनेमाघरों से उतरती जा रही है। जबकि 28 नवंबर तक कोई बड़ी फिल्म नहीं है.. ऐसे में आयुष्मान खुराना की बधाई हो ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तेजी पकड़ ली है।


Click it and Unblock the Notifications