दुनियाभर में फ्लॉप हुई ठग्स ऑफ हिंदुस्तान- वर्ल्डवाइड Box Office पर बुरा हाल

आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान किसी तरह बॉक्स ऑफिस पर सांस ले रही है। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है। जहां भारत में फिल्म ने किसी तरह 140 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। वहीं, ओवरसीज में फिल्म किसी तरह 60 करोड़ का कलेक्शन कर पाई है। जाहिर तौर पर आमिर खान के फिल्म के ये आंकड़े निराशाजनक हैं।

तैमुर अली खान का सुपर स्टारडम- बाज़ार में मिल रहे हैं 'तैमुर गुड्डे'

आमिर खान की पिछली फिल्मों की लिस्ट देखी जाए तो ठग्स ऑफ हिंदुस्तान उनके करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल हो चुकी है। 300 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी 200 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं पाए हैं। जबकि बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी आमिर खान के नाम ही है। जी हां, आमिर की पिछली फिल्म दंगल ने 1300 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Thugs of Hindostan

52 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग के बाद.. दूसरे दिन से ही ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के कलेक्शन में भारी गिरावट आ गई। दर्शकों ने आमिर- अमिताभ की जोड़ी के बावजूद फिल्म को पूरी तरह से नकार दिया। पीके, दंगल जैसी फिल्म के बाद ठग्स का यह हाल देखना हैरान करता है। साथ ही निर्माता- निर्देशकों को सचेत भी.. आज के दर्शकों को सुपरस्टार नहीं कहानी चाहिए।

इसे आमिर खान के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म माना जा सकता है। हालांकि बता दें, यह अमिताभ बच्चन के करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X