BOX OFFICE: खान सुपरस्टार का जलवा, 100 मिलियन का धमाका हो गया!
एक तरफ देश में पद्मावत बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। वहीं चीन में आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार का धूम जारी है। फिल्म ने चीन में 584.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जल्द ही चीन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 100 मिलियन का आंकड़ा पार कर लेगी।
सलमान खान की फिल्म लवरात्रि- ये होंगी एक्ट्रेस- बेहद खूबसूरत, देंखे तस्वीर
जी हां, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सीक्रेट सुपरस्टार ने 600 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। और यह ओवरसीज में सबसे शानदार कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। चीन में सीक्रेट सुपरस्टार आमिर की पिछली फिल्म दंगल का रिकॉर्ड भी तोड़ रही है।

जायरा वसीम और आमिर खान स्टारर फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार ने भारत में 80 करोड़ का व्यापार किया था। फिल्म को सुपरहिट का टैग मिल चुका है। खास बात है कि यह फिल्म महज 40 करोड़ के बजट पर तैयार हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications