आमिर खान की दिल, बिग बी की अग्निपथ से लेकर सनी देओल की घायल तक, साल 1990 की टॉप 10 फिल्में- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

top-10-bollywood-grossers-of-year-1990

Top 10 Bollywood Grossers Of 1990: साल 2008 में आई आमिर खान की फिल्म गजिनी ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे पहले 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था, जहां से 100 करोड़ क्लब की शुरुआत हुई और फिर उसे ही फिल्म के सफल और असफल होने का पैमाना माना जाने लगा।

आज आम से आम इंसान भी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर नजर रखता है। लेकिन लगभग दो दशक पहले तक ऐसा नहीं था। दर्शकों को शायद ही फिल्म की कमाई का अंदाजा भी नहीं होता था। यदि फिल्म ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में टिक गई, तो फिल्म हिट वर्ना फ्लॉप।

आज हम आपके साल 1990 की टॉप 10 फिल्में लाए हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सबसे शानदार कमाई की थी। आपको उस वक्त की फिल्में तो याद होंगी, लेकिन आपकी फेवरिट फिल्म ने कितना कमाया था, वो आप यहां देख सकते हैं।

इस साल, यानि की 1990 में आमिर खान की दिल से लेकर सलमान खान की बागी, सनी देओल की घायल, संजय दत्त की थानेदार, अमिताभ बच्चन की अग्निपथ तक रिलीज हुई थी।

यहां जानें साल 1990 की टॉप 10 फिल्में-

दिल

स्टारकास्ट- आमिर खान, माधुरी दीक्षित
निर्देशक- इंद्र कुमार
बॉक्स ऑफिस- 11 करोड़

घायल

स्टारकास्ट- सनी देओल, मीनाक्षी शेषाद्री, राज बब्बर, मौसमी चटर्जी
निर्देशक- राजकुमार संतोषी
बॉक्स ऑफिस- 10 करोड़

आज का अर्जुन

स्टारकास्ट- अमिताभ बच्चन, जया प्रदा
निर्देशक- के सी बोकाड़िया
बॉक्स ऑफिस- 7.50 करोड़

अग्निपथ

स्टारकास्ट- अमिताभ बच्चन, माधवी, मिथुन चक्रवर्ती, डैनी, नीलम
निर्देशक- मुकुल एस आनंद
बॉक्स ऑफिस- 6.50 करोड़

किशन कन्हैया

स्टारकास्ट- अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, शिल्पा शिरोडकर, अमरीश पुरी, बिंदू
निर्देशक- राकेश रोशन
बॉक्स ऑफिस- 5.50 करोड़

थानेदार

स्टारकास्ट- संजय दत्त, जितेन्द्र, माधुरी दीक्षित, जया प्रदा
निर्देशक- राज एन सिप्पी
बॉक्स ऑफिस- 5 करोड़

बागी

स्टारकास्ट- सलमान खान, नगमा
निर्देशक- दीपक शिवदसानी
बॉक्स ऑफिस- 4.50 करोड़

बाप नंबरी बेटा दस नबंरी

स्टाराकास्ट- जैकी श्राफ, आदित्य पंचोली, फराह, शक्ति कपूर, कादर खान
निर्देशक- अजिज सेजवल
बॉक्स ऑफिस- 3.50 करोड़

पुलिस पब्लिक

स्टारकास्ट- राजकुमार, नसीरूद्दीन शाह, कबीर बेदी, पूनम ढ़िल्लौन
निर्देशक- स्माइल श्राफ
बॉक्स ऑफिस- 3 करोड़

जीवन एक संघर्ष

स्टारकास्ट- अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, राखी
निर्देशक- राहुल रवैल
बॉक्स ऑफिस- 2.75 करोड़

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X