#ScoreCard: सुलतान के 300 करोड़ को कच्चा चबा गई आमिर खान की दंगल!

सलमान खान की सुलतान और आमिर खान की दंगल की रेस में तो क्या चल रहा है हर कोई बस यही जानना चाहता है। आखिरकार आमिर खान की दंगल से सलमान खान की सुलतान हार ही गई है।

इस साल की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म कौन सी? सुलतान! कल तक सबको यही पता था लेकिन एक रात यानि कि कुछ घंटों में ही पूरा गणिता धरा का धरा रह गया। हुआ यूं हैं कि आमिर खान की दंगल 295 करोड़ रूपये तो पहले ही कमा चुकी है। और अब वो सुलतान के 300 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी।

यानि कि 13 ही दिन में आमिर खान की दंगल इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन गई। वहीं सलमान खान की सुलतान को अब दूसरे पायदान से ही संतुष्ट होना पड़ेगा। हालांकि प्रॉफिट कमाने में अभी भी दंगल तीसरे नंबर पर ही है।

aamir-khan-s-dangal-supasses-sultan-s-300-crore

अब आखिरकार इस साल की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म दंगल होगी लेकिन दंगल का कलेक्शन कितना जाएगा, ये फिलहाल कोई नहीं कह पा रहा है क्योंकि फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।

आमिर खान की दंगल को सलमान खान की सुलतान से डरने की ज़रूरत नहीं ये हर कोई चीख चीख कर कह रहा था लेकिन अब ये साबित हो गया कि फिलहाल बॉक्स ऑफिस के मामले में आमिर खान को कोई नहीं हरा सकता।
[#Kadak: दंगल के इन 10 BEST डायलॉग्स पर...थियेटर में बज रही सीटियां]

गौरतलब है कि केवल 72 घंटे यानि कि तीन दिन और आमिर खान की दंगल ने सलमान खान की सुलतान का सिंहासन हिला दिया था। आमिर खान की दंगल का वीकेंड कलेक्शन ही 106.5 करोड़ और सलमान खान की सुलातन 105 करोड़ के वीकेंड पर टिक गई थी।

आमिर खान अभी भी दनादन कमा रहे हैं और हर कोई बस तालियां बजा रहा है। सलमान खान तो पहले ही दंगल की तारीफों के पुल बांध चुके हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X